एक्सप्लोरर

PM के आगमन से पहले कांग्रेस ने गंगा नदी की गंदगी पर लगाए गंभीर आरोप, NGT की रिपोर्ट में बिहार सरकार को 50000 का जुर्माना

Bihar Congress: राजेश राम ने कहा कि गंगा नदी में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा अधिक है. उसमें मानव और पशुओं के मल-मूत्र की मात्रा इतनी ज्यादा है कि पीना तो दूर, यह नहाने लायक भी नहीं है.

Bihar Congress Allegations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर सीवान आ रहे हैं. बीजेपी और एनडीए की ओर से जहां तैयारी की जा रही है तो विपक्ष उनके आगमन पर लगातार हमला कर रहा है. कांग्रेस पार्टी ने गंगा में गंदगी को लेकर बड़ा सवाल उठाया है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आकर मां गंगा के प्रदूषण पर अपनी सफाई देंगे और बड़ी-बड़ी बातें करेंगे.

'गंगा का पानी स्नान करने लायक भी नहीं'

राजेश राम ने कहा है कि वे शुक्रवार को पटना के दीघा में एक अवैधानिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे, लेकिन मां गंगा की सफाई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पटना और बिहार के लोगों को कोई फायदा नहीं हो रहा है. गंगा नदी में पीने का पानी तो दूर की बात है स्नान करने लायक भी नहीं है पूरा गंगा नदी का पानी बदबूदार हो गया है.

राजेश राम ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने गंगा नदी की स्वच्छता व प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मामले में बिहार सरकार की गंभीर लापरवाही के लिए 50,000 का जुर्माना लगाया है. यह आदेश एनजीटी ने एम.सी. मेहता के जरिए दायर याचिका की सुनवाई के दौरान दिया है. बिहार राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के लिए बनाए गए कल 13 सिविल ट्रीटमेंट प्लांट है जो चालू हालत में है. इनमें 7 के मानक फेल हैं. जो गैर मानक के हैं.

उन्होंने कहा कि एनजीटी के अनुसार गंगा नदी में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा अधिक है. उसमें मानव और पशुओं के मल-मूत्र की मात्रा इतनी ज्यादा है कि पीना तो दूर, यह नहाने लायक भी नहीं है. राजेश राम ने बताया कि नामामि गंगे योजना के अंतर्गत 2014-2024 के बीच बिहार को 3,914.53 करोड़ मिले, लेकिन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स आधे से ज़्यादा काम नहीं कर रहे हैं, और जो काम कर रहे हैं, वह एक भी मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे. एनजीटी ने पाया है कि बिहार सरकार ने गंगा व उसकी सहायक नदियों के जल गुणवत्ता की रिपोर्ट तय समय पर जमा नहीं की  है.

उन्होंने कहा कि दिघा में बना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) नदी के बाढ़ क्षेत्र में स्थित है, जिससे बाढ़ के समय प्रदूषण का खतरा बढ़ सकता है. NGT रिपोर्ट के अनुसार पटना के बेउर, कर्मालिचक, सैदपुर, पहाड़ी तो सारण के सोनपुर, पटना के बाढ़, भागलपुर के सुल्तानगंज में बने सी बेटी पर प्लांट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मानक स्तर पर खरे नहीं है.

'जेडीयू-बीजेपी ने गंगा से छल किया'

राजेश राम ने आरोप लगाया कि जेडीयू-बीजेपी ने गंगा से छल किया है. केंद्र की मोदी सरकार (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 67 नालों से गंगा में 1046.24 मिलियन लीटर प्रति दिन गंदा पानी बिना साफ किए गिर रहा है. इनमे बक्सर, दिघवारा, छपरा, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव है.

ये भी पढ़ें: बिहार के सभी डीसीएलआर 3 महीने के अंदर हटाए जाएं, पटना हाईकोर्ट का निर्देश, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget