एक्सप्लोरर

बिहार के सभी डीसीएलआर 3 महीने के अंदर हटाए जाएं, पटना हाईकोर्ट का निर्देश, जानें पूरा मामला

Bihar DCLR: पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ में बिहार सरकार बनाम विनय कुमार के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई. जिसमें यह आदेश दिया गया है.

Patna High Court Order: राजस्व भूमि सुधार मामले में गुरुवार को पटना हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. न्ययालय ने बिहार सरकार को आदेश दिया है कि जो भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी तैनात हैं. उनको हटाकर तीन माह के भीतर बिहार राजस्व सेवा के पदाधिकारियों को पदस्थापित करें.

कोर्ट ने सामान्य प्रशासन को तीन माह का समय दिया

कोर्ट ने नवसृजित अपर जिला-भू अर्जन पदाधिकारी के 102 पदों पर बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को पदस्थापित करने का निर्णय दिया है. इसके लिए कोर्ट ने सामान्य प्रशासन को तीन माह का समय दिया है. 

पटना में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ में बिहार सरकार बनाम विनय कुमार के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई, जिसमें यह आदेश दिया गया है कि जो रेवन्यू अधिकारी हैं. इसमें अंचल अधिकारी जो प्रमोशन ले चुके हैं, उन्हें भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR)के पद पर रखा जाए.

उच्च न्ययालय में बिहार सरकार के वकील ए.बी ओझा और और याचिकाकर्ता के वकील दीनू कुमार के बीच बहस हुई और तथ्यों के आधार पर न्यायालय ने यह आदेश दिया.

वकील दीनू कुमार ने बताया कि 2024 में अंचल अधिकारी से प्रमोशन प्राप्त किये विनय कुमार सहित 59 लोगों ने केस फाइल करवाया था, जिसमें दलील दी गई थी कि भूमि उप समाहर्ता के पद पर बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी को तैनात किया गया है.

दिनु कुमार ने कहा कि दोनों ओर से बहस को सुनने के बाद न्यायमूर्ति ने कहा कि जो रेवेन्यू विभाग के हैं. उस पद पर दूसरे कैडर को रखना कानूनन गलत है. दिनु कुमार ने कहा कि न्यायालय ने आदेश दिया है कि बिहार सरकार का समान्य प्रशासन विभाग 3 महीने के अंदर बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी को हटाए और प्रमोशन प्राप्त राजस्व सेवा के पदाधिकारी को भूमि उपसमाहर्ता के पद पर तैनात करें. 

सीओ को प्रमोशन देकर डीएसएलआर बनाने का है नियम

बता दें कि पूरे बिहार में 101 भूमि  भूमि उप समाहर्ता का पद हैं और इस पद पर नौ साल से अधिक अंचलाधिकारी के पद पर तैनात कर्मी को प्रमोशन देकर डीएसएलआर बनाने का नियम है, लेकिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से लगातार बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी को डीएसएलआर पर तैनात किया जाता रहा है. अभी जितने भी डीएसएलआर है वह सभी बिहार प्रशासनिक सेवा के ही हैं.

इसको लेकर प्रमोशन प्राप्त अंचल अधिकारी ने कोर्ट में जाने का निर्णय लिया. अब कोर्ट ने आदेश दिया है कि डीसीएलआर के पद पर प्रमोशन प्राप्त अंचल अधिकारी ही रहेंगे और जो प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं उन्हें भू अर्जन पदाधिकारी में पद स्थापित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: 'बिहार के लिए बीजेपी का सेंट्रल चुनावी वॉर रूम तैयार'- जानें पटना में कैसे कर रहा वर्क

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 9 दिनों तक छाती पर कलश रखने वाली महिला की मौत, सीने में हुआ दर्द और…
बिहार: 9 दिनों तक छाती पर कलश रखने वाली महिला की मौत, सीने में हुआ दर्द और…
मनोज झा का PM मोदी पर तंज, बोले- बेरोजगारी और असमानता पर भी बोलिए
मनोज झा का PM मोदी पर तंज, बोले- बेरोजगारी और असमानता पर भी बोलिए
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
'नीतीश कुमार को CM पद से हटाना चाहते थे संजय झा', छोटू सिंह तमतमाए
'नीतीश कुमार को CM पद से हटाना चाहते थे संजय झा', छोटू सिंह तमतमाए

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget