एक्सप्लोरर

'भारत बंद' के पहले तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, पूछा- 'धनदाताओं के पिछलग्गूओं बिना अन्न क्या धन खाओगे'

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर किसान के बेटे जवान और किसान स्वयं झुक गए तो देश झुक जाएगा. हम हर संघर्ष में दृढ़ता के साथ अन्नदाताओं संग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है. धनदाताओं के पिछलग्गूओं बिना अन्न क्या धन खाओगे?

पटना: किसान कानून के विरोध में कल किसानों ने भारत बंद का आह्वाहन किया है. किसानों के भारत बंद को अमूमन सभी विपक्षी पार्टियों का समर्थन प्राप्त है. बिहार में आरजेडी, वाम दल समेत अन्य दल ने भारत बंद का समर्थन किया है और पार्टी कार्यकर्ताओं से किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है.

इधर, भारत बंद से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि किसान के बच्चे ही सीमा पर देश की रक्षा करते है और किसान के अन्न से ही देश का पेट भरता है. अगर किसान के बेटे जवान और किसान स्वयं झुक गए तो देश झुक जाएगा. हम हर संघर्ष में दृढ़ता के साथ अन्नदाताओं संग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है. धनदाताओं के पिछलग्गूओं बिना अन्न क्या धन खाओगे?

बता दें कि इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर भारत बंद का समर्थन करने की बात कही थी. तेजस्वी ने कहा था कि भारत बंद को हमारा पूर्ण समर्थन और सक्रिय सहयोग है. इस संबंध में आरजेडी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल 8 दिसम्बर को आहूत भारत बंद का समर्थन करता है. तेजस्वी यादव के निर्देश अनुसार सभी पार्टी पदाधिकारी अपने क्षेत्र के किसान संगठनों एवं किसानों के सहयोग से भारत बंद को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी देकर राजद के संकल्प को मजबूत करने में अपना योगदान दें.

मालूम हो कि आरजेडी ने शनिवार को भी किसानों के समर्थन में शनिवार को पटना के गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन किया था. इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पार्टी के 18 नेता और अज्ञात 500 लोगों के खिलाफ पटना प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget