एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में चाकू से गोदकर ब्यूटी पार्लर संचालिका की निर्मम हत्या, दर्जनों से अधिक बार किया गया हमला

Bihar News: मामला नगर थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान सुदामा नगर नगर निवासी राजकुमार प्रसाद की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में की गई है.

नवादा: जिले में ब्यूटी पार्लर संचालिका की चाकू से ताबड़तोड़ गोद कर हत्या (Nawada News) की सनसनीखेज वारदात हुई है. शुक्रवार को दुकान के भीतर अंजाम दिया गया है. मृतका की पहचान सुदामा नगर निवासी राजकुमार प्रसाद की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में की गई है. शरीर पर दो दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किया गया है. नवादा-हिसुआ रोड में नगर थाना क्षेत्र के शोभ मंदिर के पास श्वेता कुमारी ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतका के पुत्र ने दी घटना की सबसे पहले सूचना

बताया जाता है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका श्वेता कुमारी का पुत्र शान कुमार घर से पढ़ने निकला था. इसी बीच वह मां से मिलने ब्यूटी पार्लर चला गया. वहां की हालत देख वह सन्न पड़ गया. उसकी मां लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ी हुई थी. हाथ की अंगुली के पास नस कटी थी. शरीर पर कई स्थानों पर चाकू से हमला किया गया था. तत्काल शान ने परिवार के अन्य सदस्यों को मोबाइल पर कॉल कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार के सदस्य वहां जुटे और आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.

घटना की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी पाकर पहुंची नगर थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई. फिलहाल घटना के कारणों व हमलावरों के बारे में पता नहीं चल सका है. दुकान के भीतर हुई निर्मम घटना से लोग सकते में पड़ गए. वहीं, इस पूरे मामले पर नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि मामला की जांच की जा रही है. महिला की हत्या क्यों की गई है? इसकी छानबीन की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: मधेपुरा में कोचिंग पढ़ने जा रहे 15 वर्षीय छात्र का अपहरण, लग्जरी कार से घटना को अंजाम देने पहुंचे थे अपराधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget