एक्सप्लोरर

Bihar Bridge News: सुपौल में क्षतिग्रस्त दिखा पुल का बीम, लोगों में दहशत, विभाग में मचा हड़कंप

Supaul News: बिहार में इन दिनों पुल पर खूब सियासत हो रही है. पुल गिरने को लेकर नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. वहीं, अब सुपौल में भी एक पुल क्षतिग्रस्त पाया गया है.

Bihar Bridge News: बिहार में लगातार पुल गिरने और जर्जर जीर्ण-शीर्ण पुल इन दिनों सुर्खियों में है. इसको लेकर सियासत भी चरम पर है. इस क्रम में सुपौल के छातापुर प्रखंड के नरहेया में एक नदी पर बना पुल का बीम क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने क्षतिग्रस्त बीम को लेकर कई तरह की आशंका व्यक्त की है. लोगों को डर है कि जिस तरह बीम क्षतिग्रस्त हुआ है कहीं इससे पुल को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचे.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार छातापुर प्रखंड मुख्यालय से प्रतापगंज को जोड़ने वाली सड़क पर नरहैया के समीप बना पुल का बीम क्षतिग्रस्त हो गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार पुल का निर्माण वर्ष 2009 में हुआ था, लेकिन पुल के बीम में रॉड दिखाई देने की समस्या तब से ही थी. इधर उस जगह अब बीम बड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे खतरा बढ़ गई है.

लोगों ने बताया कि इस पथ से हजारों की आबादी हर दिन आवाजाही करती है. बड़े-बड़े वाहनों का परिचालन होता है. ऐसे में पुल के बीम का क्षतिग्रस्त हो जाना कहीं न कहीं बड़ी दुर्घटना की आशंका को जाहिर कर रहा है. ऐसे में विभाग को चाहिए कि पुल की जांच कर मरम्मत कार्य करे.

'उच्चाधिकारियों को दे दी गई है इसकी जानकारी'

वहीं, इस संबंध में जब पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से पुल के क्षतिग्रस्त बीम की जानकारी पूछी गई तो उन्होंने कहा कि 2009 में पुल निगम ने बनाया था. साथ ही उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है. टीम से क्षतिग्रस्त बीम की जांच कराई जा रही है,जो भी उच्चाधिकारी का आदेश आएगा आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Kishanganj News: किशनगंज के सीमा इलाके में BSF ने बांग्लादेशी तस्कर को किया ढेर, बाड़ काटने की कर रहा था कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget