एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में स्नान के दौरान तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Banka News: मामला शंभूगंज थाना क्षेत्र का है. तीनों मृतकों की पहचान 10 वर्षीय सिंपल कुमारी, 9 वर्षीय शिवानी कुमारी और 8 वर्षीय राजनंदनी कुमारी के रूप में हुई है.

बांका: जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत सोनडीहा गांव में शनिवार को एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चियों की मौत (Banka News) स्नान के दौरान तालाब में डूब जाने से हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतका आपस में दो सगी बहन और एक चचेरी बहन बताई जा रही हैं. एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की मौत से गांव सहित परिजनों में मातम छा गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन जुट गई. तीनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया.

काफी देर तक परिजनों ने खोजा

मिली जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनडीहा ग्राम निवासी फंटूश यादव की 10 वर्षीय पुत्री सिंपल कुमारी, 9 वर्षीय शिवानी कुमारी और कुंदन यादव की 8 वर्षीय पुत्री राजनंदनी कुमारी तीनों बहनें एक साथ शनिवार के दिन सोनडीहा गांव स्थित तालाब में स्नान करने के लिए गई हुई थी. काफी देर तक तीनों बहनें जब वापस घर लौट कर नहीं आई तो परिजनों ने बच्चियों की खोजबीन तालाब के किनारे शुरू की, लेकिन तीनों बच्चियां कहीं नजर नहीं आईं. 

ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला गया

इसके बाद परिजनों ने हल्ला करना शुरू कर दिया. हल्ला सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर खोजबीन शुरू कर दी, काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने तालाब के अंदर से तीनों बच्चियों को खोजकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर शंभूगंज थानाध्यक्ष नीरज तिवारी पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए तीनों के शव को कब्जे में ले लिया.

आगे की कार्रवाई की जा रही है- पुलिस

इस संबंध में शंभूगंज थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि तीनों बच्चियों के शव को कब्जे में ले लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है. वहीं, शंभूगंज सीओ प्रीतम कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए कहा है कि मामले से संबंधित यूडी केस दर्ज होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत तीनों मृतका के आश्रितों को आवेदन करने पर आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पूर्णिया में बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, चार की मौत, सात गंभीर रूप से हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget