एक्सप्लोरर

Banka News: सड़क रिपेयरिंग कर रहे मजदूर की वज्रपात की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मैनमा संपर्क पथ पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक वर्षा होने से मजदूर सड़क किनारे पेड़ के नीचे चले गए. तभी वज्रपात की चपेट में आने से दीपक मंडल की मौत हो गई.

बांका: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनमा संपर्क पथ पर रिपेयरिंग का काम कर रहे एक मजदूर की वज्रपात के चपेट में आने से मौत हो गई. घटना शनिवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश के समय का है. मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के ही गंगापुर गढ़ैल गांव के मजदूर दीपक मंडल (45) के रूप में हुई है. मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, दीपक मंडल गंगापुर गढ़ैल गांव के ही अन्य मजदूर राजेश मंडल, पप्पू पासवान, छेदी मंडल सहित अन्य मजदूरों के साथ मैनमा गांव जाने वाले संपर्क पथ पर रिपेयरिंग का काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक वर्षा आ जाने से मजदूर सड़क किनारे बबूल के पेड़ और शीतला स्थान के पलाश पेड़ के नीचे चले गए. तेज बारिश के बीच अचानक वज्रपात होने से दीपक मंडल मूर्छित होकर गिर गया. मौके पर मौजूद सड़क निर्माण एजेंसी के मुंशी अजीत केसरी ने मजदूरों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राय बहादुर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- Araria News: RJD के पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला, राजगंज के समीप हुई गोलीबारी में बाल-बाल बचे सरफराज आलम

स्वजनों की हालत देख अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें हुई नम

इधर, घटना की सूचना पाकर मृतक की पत्नी गुड़िया देवी एवं दोनों पुत्र रौशन मंडल एवं जितेंद्र मंडल अन्य स्वजन के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे. इस दौरान स्वजनों की हालत देख अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गई. वहीं, मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधी और समाजसेवी भी रेफरल अस्पताल पहुंच गए और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की. इधर, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- Agnipath Row: ट्रेन में आग लगाने वाला मुख्य आरोपी पप्पू गिरफ्तार, सेना भर्ती के फिजिकल परीक्षा में पास हो चुका था युवक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'आपने देखा होगा कि…'
खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'आपने देखा होगा कि…'
Khan Sir News: CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की मांग, नामजद FIR, खान सर कोचिंग मामले में 10 बड़ी बातें
CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की मांग, नामजद FIR, खान सर कोचिंग मामले में 10 बड़ी बातें
Rohtas News: रोहतास में युवक की हत्या, काजीपुरा का रहने वाला था, दोस्तों में विवाद के बाद चलीं गोलियां
रोहतास में युवक की हत्या, काजीपुरा का रहने वाला था, दोस्तों में विवाद के बाद चलीं गोलियां
खान सर ने बदल दिया गोलीबारी वाला बयान? बोले- 'उस समय इतना माहौल था कि समझ नहीं आया'
खान सर ने बदल दिया गोलीबारी वाला बयान? बोले- 'उस समय इतना माहौल था कि समझ नहीं आया'

वीडियोज

Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
Karnataka CM Oath: 'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Sleep Banking: घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
Embed widget