एक्सप्लोरर

Bihar: बांका में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Banka News: बौंसी थाना क्षेत्र में शनिवार देर संध्या को नकाबपोश अपराधियों ने शिव ज्वेलर्स के व्यवसायी नवीन भुवानियां की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है.

बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर संध्या को स्टेशन रोड स्थित शिव ज्वेलर्स के ऑनर नवीन भुवानियां (41 वर्ष) की नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना ने इलाके में दहशत और चिंता पैदा कर दी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार कुल छह अपराधी वहां पहुंचे. चार नकाबपोश अपराधी दुकान में प्रवेश किए और ज्वेलरी देखने के बहाने निकलवाई. फिर झोले में भरने के लिए बोला, जब नवीन भुवानियां ने विरोध किया, तो उनमें से एक ने उसे जोरदार तमाचा मारा.

इसके बाद वह जमीन पर गिर गए और जैसे ही उठने की कोशिश की, अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ छह राउंड गोली चलाई. इनमें से चार गोलियां उनके पेट और सीने में लगीं.

क्या है पूरा मामला?

घटना के समय दुकान में मौजूद कर्मियों और पास ही काम करने आए एक राजमिस्त्री ने हस्तक्षेप किया, लेकिन अपराधियों ने उनके साथ भी मारपीट की. इसके बाद अपराधियों ने सोना-चांदी लूटकर बाहर इंतजार कर रहे अपने अन्य साथियों के साथ बाइक पर फरार हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो अपराधी सीधे बाइक पर बैठे थे और एक विपरीत दिशा में हथियार लेकर बैठा था. सभी अपराधी मधुसूदन मंदिर की ओर भाग गए.

घटना के बाद बौंसी बाजार में मचा कोहराम

जख्मी व्यवसायी नवीन भुवानियां को तुरंत बौंसी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. रमन कुमार ने प्राथमिक इलाज किया. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर किया गया. रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस खबर से बौंसी बाजार में कोहराम मच गया और परिजन गम में डूब गए.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी, पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

बौंसी पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित सुरागों की पड़ताल की जा रही है और इलाके की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं. वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना से सदमे में हैं और जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget