एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के MLA को जान से मारने की मिली धमकी, धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में दिया था बयान

Prem Shankar Prasad: बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर बिहार आने वाले हैं. उसी को लेकर एमएलए प्रेम शंकर प्रसाद ने कहा था कि बाबा उन्माद फैलाने के लिए बिहार आ रहे हैं.

RJD MLA Prem Shankar Prasad: गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद (MLA Prem Shankar) को जान से मारने की धमकी मिली है. विधायक ने धमकी मिलने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. ये धमकी एक वायरल वीडियो के जरिए दी गई, जिसमें धमकी देने वाले व्यक्ति ने विधायक पर हमला बोलते हुए गाली-गलौज की है.

विकास सिंह नाम के व्यक्ति ने दी है धमकी

इस वीडियो में आरोपित व्यक्ति का नाम विकास सिंह बताया गया है, जो गोपालगंज के बखरी गांव के प्यारेपुर पंचायत का निवासी है. वीडियो में विकास सिंह ने बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विधायक के दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है और उन्हें मारने की धमकी भी दी है. 

दरअसल बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर बिहार आने वाले हैं, उसी को लेकर एमएलए ने कहा था कि बाबा उन्माद फैलाने के लिए बिहार आ रहे हैं. इसके बाद से विकास सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर विधायक को जान से मारने की धमकी दे दी. वहीं एमएलए प्रेम शंकर प्रसाद इस समय बजट सत्र में भाग लेने के लिए पटना रवाना हो गए हैं.

उधर घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है. गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा है. पुलिस ने विकास सिंह के घर पर छापेमारी भी की, लेकिन वह वहां से फरार हो गया है. पुलिस की कार्रवाई जारी है और आरोपी की तलाश भी जारी है. 

धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे पर विपक्ष हमलावर

दरअसल बिहार में इसी साल चुनाव है, जिसे लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के कई नेता और मंत्री दिल्ली से बिहार आ रहे हैं. इस बीच बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी अब बिहार आने वाले हैं. इसे लेकर विपक्ष ने निशाना साधा है, विपक्ष के लोगों का कहना है कि बाबा कुछ खास वर्ग के लोगों को एनडीए के पक्ष में गोलबंद करना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Aurangabad News: जुए में हार गया बड़ी रकम तो बनाई दमदार प्लानिंग, बेटे ने परिवार में मचा दिया हड़कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget