एक्सप्लोरर

Bageshwar Sarkar: RJD ने किया विरोध तो JDU ने किया बाबा का स्वागत, बिना नाम लिए तेज प्रताप को समझा दिया

Bhagalpur News: जेडीयू सांसद अजय मंडल ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है. मैं जिस धर्म को मानता हूं बाबा भी उसी को मानते हैं. हम क्या जानें कि कौन बाबा गलत हैं और कौन सही.

भागलपुर: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की पटना में होने वाली हनुमत कथा को लेकर एक तरफ तैयारियां हो रही हैं तो दूसरी ओर इसको लेकर सियासी हलचल भी तेज है. आरजेडी के कुछ नेताओं ने विरोध जताया है तो वहीं जेडीयू ने बाबा का स्वागत किया है. बुधवार (3 मई) को जेडीयू सांसद अजय मंडल (JDU MP Ajay Mandal) ने कहा कि अगर उन्हें आमंत्रण आता है तो वह जरूर जाएंगे. बिहार ही क्या हिंदुस्तान के किसी कोने में कोई बाबा को आने से नहीं रोक सकता है.

'हम क्या जानें कि कौन बाबा सही और कौन गलत'

दरअसल आरजेडी के कुछ नेता और मंत्री तेज प्रताप यादव का यह कहना है कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री अगर बिहार आ रहे हैं और हिंदू-मुस्लिम की बात की तो इसका विरोध होगा. इस पर जेडीयू सांसद अजय मंडल ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है. यहां किसी को किसी कोने में जाने से रोकना नहीं चाहिए. हम क्या जानें कि कौन बाबा गलत हैं और कौन सही हैं. मैं न विरोध करता हूं न समर्थन करता हूं. मैं जिस धर्म को मानता हूं बाबा भी उसी को मानते हैं. हम चारों धर्म के प्रति अपनी श्रद्धा रखते हैं. देश के प्रति मेरी श्रद्धा है.

धर्म के नाम पर खिलवाड़ कर रही है बीजेपी: सांसद

वहीं दूसरी ओर जेडीयू सांसद अजय मंडल ने धर्म के नाम पर बीजेपी पर हमला बोला. अजय मंडल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी पूरे देश में धर्म के नाम पर खिलवाड़ कर रही है. वह सिर्फ एक धर्म को देख रही है जिसका कारण है लोगों में आपसी धार्मिक मतभेद होना. यह कहीं से सही नहीं है.

जेडीयू सांसद अजय मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है. वह हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबको सुनते हैं. पटना के नौबतपुर में 13 मई से पंडित धीरेंद्र कृष्ण के होने वाले कार्यक्रम को लेकर कहा कि अगर आमंत्रण आएगा तो वह जाएंगे, क्योंकि वह सब जगह शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें- Bajrang Dal Controversy: नीतीश कुमार की पार्टी बजरंग दल पर बैन लगाने के लिए तैयार? JDU सांसद का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget