एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: भारत एक हिंदू राष्ट्र है... ये घोषित होकर रहेगा, धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर क्या बोल गए जेडीयू प्रवक्ता?

Bihar News: सनातन धर्म के प्रचार और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने पलटवार किया है. 

पटना: बिहार में आज बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे हैं. उनके साथ सांसद मनोज तिवारी भी दिखे, साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की और उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने वालों और धमकी देने वालों का करारा जवाब दिया है. इसे लेकर उन्होंने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने पूछा है कि क्या भारत में सनातन धर्म के प्रचार के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी. 

इधर सनातन धर्म का प्रचार करने की बात करने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और ये घोषित होकर रहेगा. इस पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने पलटवार किया है. 

जेडीयू प्रवक्ता ने साफ साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश बाबा साहेब अंबेडकर के बनाए हुए संविधान से चलता है, जहां सभी जाति और धर्म के व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त है चाहे वह किसी भी धर्म में विश्वास रखता हो. जेडीयू प्रवक्ता ने हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा कि व्यक्ति किसी भी धर्म में आस्था रखकर अपने कार्य कर सकता है. यह देश न हिंदू राष्ट्र है और न इस्लामिक राष्ट्र है. उन्होंने कहा कि हम गंगा-जमुनी तहजीब के बारे में जानते हैं. सर्व धर्म एकता के भाव अपने दिल में रखते हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने पूरे विश्व में धर्म निरपेक्षता का संदेश दिया है. इसके बाद कौन क्या बोलता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

वहीं बिहार के नौबतपुर में 13 मई से 17 मई तक धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम होने जा रहा है. कार्यक्रम में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की आशंका के मद्देनजर भारी में संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. बता दें कि तेज प्रताप यादव ने बागेश्वर धाम की यात्रा का विरोध करते हुए कहा था कि अगर वे यहां हिंदू मुस्लिम करने आ रहे हैं तो उन्हें रोकने का प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देने वालों को गिरिराज सिंह का जवाब, बोले- 'आज नहीं तो कल तेरी बारी भी आएगी'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget