एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के समर्थन में आए बिहार के मंत्री सुमित कुमार, तेज प्रताप को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Dhirendra Shastri: बिहार के मंत्री सुमित कुमार हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों से मुलाकात की और बाबा बागेश्वर धाम के समर्थन में बयान दिया. 

हाजीपुर: बागेश्वर धाम सरकार को लेकर बिहार के दो मंत्री आमने-सामने आ गए हैं. एक तरफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुलकर विरोध किया था तो दूसरी तरफ निर्दलीय विधायक बने सुमित कुमार जो नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल हैं इन्होंने बागेश्वर वाले बाबा को समर्थन दिया है. इससे उनका विरोध करने वाले तेज प्रताप यादव बैकफुट पर आ गए हैं. दरअसल बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार रविवार (14 मई) को बिहार के हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे. उन्होंने अपने समर्थकों से मुलाकात की और मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा बागेश्वर धाम के समर्थन में बयान दिया. 

धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर बिहार में जमकर सियासत हुई थी और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बाबा के विरोध में डीएसएस नाम का एक लाठी सेना बना लिया था और बाबा को खुला चुनौती देते हुए कहा था कि एयरपोर्ट पर ही बाबा का घेराव कर देंगे लेकिन बाबा ने निर्धारित समय पर पटना पहुंचकर बागेश्वर धाम का दीप दरबार लगाया जहां कथा सुनने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जुट गई.

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आये मंत्री सुमित कुमार 

इस बीच बिहार में बाबा का दरबार सजने के बाद, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि किसी से कोई कोई परेशानी नहीं है. उनसे लोग मिलेंगे. तेज प्रताप के बयान पर कहा कि देखिए उनका मामला व्यक्तिगत है. ऐसा कुछ नहीं है कोई भी आ सकते हैं. तेज प्रताप द्वारा सेना बनाकर रोकने की बात पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है सरकार उनको सुरक्षा मुहैया करा रही है.

मंत्री सुमित कुमार ने कहा कि सरकार सब कुछ दे रही है. ये कहे जाने पर कि सरकार को निमंत्रण भी मिला है आने के लिए. इस पर बिहार के मंत्री ने कहा कि स्वभाविक है. उन्होंने कहा कि संबंध का मतलब यह थोड़ी होता है कि हम लाठी चलाने जाएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे यह बताइए कि किसी एक के व्यक्तिगत विरोध से आप यह नहीं कह सकते हैं कि सबने मिलकर विरोध किया है. क्या मतलब है कोई आ रहा है कोई जा रहा है कल हम भी कहीं और जाएंगे तो मेरा विरोध होगा. कुछ लोग विरोध करते रहते हैं.

मंत्री ने कहा -विरोध करना उनका व्यक्तिगत मामला है

मंत्री ने कहा कि उनसे मिलने लोग जा सकते हैं ऐसी कोई परेशानी नहीं है, तेज प्रताप का विरोध करना उनका व्यक्तिगत मामला है. सब मिलकर उनका विरोध नहीं किया है और धीरेंद्र शास्त्री को बिहार सरकार सुरक्षा मुहैया करा रही है सबकुछ उपलब्ध करा रही है. इतना ही नहीं मंत्री सुमित कुमार ने तेज प्रताप पर इशारों इशारों में तंज भी कर दिया और कहा कि संबंध है तो इसका मतलब नहीं कि हम लाठी चलाने के लिए जाएंगे. मंत्री सुमित कुमार ऐसा इसलिए कहा कि तेजप्रताप ने बाबा को रोकने के लिए लाठी सेना बनाया था. मंत्री ने कहा विरोध का कोई मतलब नहीं है लोग कहीं भी आ सकते हैं और जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Bageshwar Dham: 'डीएसएस का मतलब धीरेंद्र शास्त्री सेना...' बागेश्वर धाम को सुनने पहुंचे युवाओं ने कहा- तेज प्रताप...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget