एक्सप्लोरर

Bihar News: बगहा में हिंसा के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 गिरफ्तार और तीन FIR दर्ज, इंटरनेट सेवा बंद

Bagaha Violence: पश्चिमी चंपारण के बगहा में हिंसा के बाद पुलिस एक्शन में दिख रही है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. कई गिरफ्तारियां हुई हैं.

पटना: बगहा हिंसा (Bagaha Violence) में अब तक 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई है. दो पुलिसकर्मी, समेत 12 लोग घायल हुए हैं. 24 तारीख के शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद है. सोमवार को रतनमाला इलाके में महावीरी जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद से फिलहाल शांति है. चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं. गली-गली में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है, जिसमें खुद डीआईडी जयंत कांत हैं और डीएम दिनेश राय भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

'दुकानों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करने लगे'

रतनमाला इलाके में जहां पर घटना हुई वहां एबीपी न्यूज की टीम पहुंची. तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हुई है. अगजनी भी की गई थी. सड़क पर ईंट पत्थर हैं, दुकानें जली हुई हैं, जिन लोगों की दुकानों में तोड़फोड़, अगजनी की गई उन लोगों (विशेष समुदाय) ने आरोप लगाते हुए कहा कि महावीरी जुलूस में जो लोग शामिल थे, उन्हीं लोगों ने जुलूस के दौरान हम लोगों के साथ गाली गलौज शुरू की, हमारी दुकानों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करने लगे. हम लोगों ने कुछ नहीं किया. हम लोग सड़क किनारे खड़े होकर जुलूस देख रहे थे.

पुलिस वालों को भी चोट लगी है

डीआईजी जयंत कांत ने कहा कि महावीरी जुलूस सोमवार को निकल रहा था. इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव किया. इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई. हालत काबू में हैं. किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. शांति है. गिरफ्तारियां हो रही हैं. छापेमारी जारी है. दोनों पक्ष की तरफ से 1-1 एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस वालों को भी चोट लगी है. पुलिस ने भी अपनी ओर से एक एफआईआर दर्ज की है. 24 तारीख तक इंटरनेट सेवा बंद है.

महावीरी जुलूस के दौरान हुई थी हिंसक झड़प 

डीएम दिनेश राय ने कहा कि महावीरी जुलूस के निकलने के पहले से जमकर दुष्प्रचार किया जा रहा था. लोग एक दूसरे को गुमराह कर रहे थे. तरह तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही थी. इस कारण घटना घटी. उपद्रवियों के चेहरे चिन्हित किए जा रहे हैं. पुलिस जांच में जुट गई है. गिरफ्तारियां हो रही हैं. शांति है. हर साल यहां महावीरी जुलूस निकलता था. पहले हिंसक झड़प कभी नहीं हुई. बता दें सोमवार को महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों तरफ से पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की गई. दो पुलिसकर्मी, समेत 12 लोग घायल हो गए. आनन-फानन में पुलिस पहुंची और आंसू गैस के गोले छोड़े गए. हालत काबू में किया गया.

ये भी पढ़ें: Watch: बेतिया में लाठी-डंडे से लोगों ने सरेआम की महिला की पिटाई, किराएदारों से गई थी पैसा मांगने, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget