एक्सप्लोरर

Khan Brothers Arrested: खान ब्रदर्स के अयूब खान को STF ने किया गिरफ्तार, शहाबुद्दिन के बाद सीवान में फैला रहा था 'आतंक'

Khan Brothers Arrested: सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत के बाद से खान ब्रदर्स का नाम चर्चा में है. अयूब खान सीवान में खान ब्रदर्स के नाम से मशहूर हैं. उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पूर्णिया: बिहार पुलिस को नए साल में बड़ी सफलता मिली है. शनिवार की देर शाम एसटीएफ ने सीवान के कुख्यात अपराधी खान ब्रदर्स अयूब खान (Khan Brothers Ayub Khan) को बायसी से गिरफ्तार किया है. खान ब्रदर्स अयूब खान नए साल के मौके पर अपने पूरे परिवार के साथ जश्न मना कर गंगटोक से लौट ही रहे थे कि तभी बायसी में पटना एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अयूब खान के गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम ने उन्हें सुरक्षित अपने साथ लेकर पटना चली गई है.

चर्चाओं का बाजार है गर्म

इधर, खान ब्रदर्स अयूब खान को अचानक पूर्णिया से गिरफ्तार किए जाने की खबर पूरे सीवान जिले में आग की तरह फैल गई तथा तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर क्यों अचानक नूतन वर्ष के मौके पर जश्न मनाकर गंगटोक से अपने घर मुजफ्फरपुर लौट रहे खान ब्रदर्स अयूब खान को गिरफ्तार किया गया है.

VIDEO: बिहार में 10 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़ों को ईशान किशन ने क्रिकेट के रन की तरह जोड़ा, कहा- गर्व हो रहा

तीन लोगों को 'ठिकाने' लगाने का है आरोप

बता दें कि सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत के बाद से खान ब्रदर्स का नाम चर्चा में है. अयूब खान सीवान में खान ब्रदर्स के नाम से मशहूर हैं. उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बीते 07 नवंबर से सीवान से लापता तीन युवकों के मामले में जब पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था, तो उसने पूछताछ में अयूब खान का नाम लिया है. हालांकि, उस शख्स की गिरफ्तारी के बाद भी लापता तीनों युवक के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. फिलहाल, उससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

जानें क्या है पूरा मामला

गौरतलब हो कि 7 नवंबर को सीवान नगर थाना क्षेत्र के रामनगर आंदर ढाला निवासी विशाल सिंह, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी अंशु सिंह और चालक जीरादेई थाना क्षेत्र के भलुआ निवासी परमेंद्र यादव के साथ घर से निकले थे. लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए. अगले दिन 8 नवंबर को इनकी स्कॉर्पियो लावारिस हालत में गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया एयरपोर्ट के पास बरामद की गई थी.

यह भी पढ़ें -

Bihar Murder: नए साल पर छुट्टी मनाने घर आया था युवक, रात में पार्टी करने गया पर लौटा नहीं, सुबह मच गया कोहराम

Happy New Year 2022: सास-बहू और नव वर्ष! पटना में राबड़ी और रेचल ने बांटे कंबल, तेजस्वी ने CM नीतीश को ऐसे दी शुभकामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget