एक्सप्लोरर

औरंगाबाद प्रिंस हत्याकांड: परिजनों से मिले पावरस्टार पवन सिंह, उठाया ये बड़ा जिम्मा, कहा- 'वचन देता हूं...'

Aurangabad News: औरंगाबाद में 10 जनवरी को करीब 40 की संख्या में लड़कों ने लाठी-डंडों से प्रिंस नाम के लड़के पर हमला किया था. पिटाई से उसकी मौत हो गई थी. पीड़ित परिवार से मिलने पवन सिंह पहुंचे थे.

Bihar News: औरंगाबाद जिले के बेल गांव में 19 वर्षीय प्रिंस की 10 जनवरी को ओबरा थाना क्षेत्र के लसड़ा मोड के पास करीब 40 की संख्या में लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. प्रिंस की हत्या की खबर सुनकर भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह बुधवार (15 जनवरी, 2025) की शाम बेल गांव पहुंचे. उन्होंने प्रिंस के परिजनों से मुलाकात की. घटना को बताते हुए पीड़ित परिवार फूट-फूटकर रोने लगा.

भोजपुरी स्टार को जब पता चला कि प्रिंस के परिवार का अब कोई सहारा नहीं है और घर की दो बेटियों की शादी होनी है तो पवन सिंह खुद भी भावुक हो गए. उन्होंने पूरे गांव वालों के सामने दोनों बेटियों के विवाह का बीड़ा उठाया. कहा कि वे इन दोनों बेटियों की शादी का पूरा जिम्मा उठाएंगे.

इसके साथ भोजपुरी स्टार ने पूरी घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया. पवन सिंह ने कहा वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. इस संबंध में वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी. 

'मैं वचन देता हूं कि दोनों बहनों की...'

पवन सिंह ने प्रिंस की बहनों से कहा कि तुम्हारा मां-बाप भी मैं हूं तुम्हारा भाई भी मैं हूं. दोनों बहनों की शादी मैं करवाऊंगा. भोजपुरी स्टार ने कहा मीडिया के सामने मैं वचन देता हूं कि दोनों बहनों की शादी करवाऊंगा.

इलाज के दौरान प्रिंस ने तोड़ा था दम

10 जनवरी को प्रिंस अपने तीन दोस्तों के साथ फुटबॉल मैच देखकर लौट रहा था. इस दौरान करीब 40 की संख्या में लड़कों ने प्रिंस और उसके दोस्तों को घेर लिया था. उन्होंने प्रिंस के दोस्तों को कहा कि तुम लोग चले जाओ, तुम्हारी कोई गलती नहीं है. इसके बाद प्रिंस को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया. सूचना मिलने पर परिजन प्रिंस को गंभीर हालत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस को गया के मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई. प्रिंस के शरीर पर लाठी-डंडों से पिटाई के 100 से ज्यादा निशान मिले थे.

यह भी पढ़ें: Bihar: जीतन राम मांझी ने 20 सीटों पर ठोका दावा, NDA में बढ़ सकती है टेंशन! तेजस्वी पर भी किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget