एक्सप्लोरर

Aurangabad News: औरंगाबाद में पैक्स अध्यक्ष के बेटे को बाइक सवार ने मारी गोली, घायल, जेडीयू नेता पर लगा आरोप

Bihar Crime: मामला फेसर थाना क्षेत्र का है. गोली लगने से घायल युवक की पहचान बघोई कला के विजय कुमार सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह के रूप में की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Aurangabad News: औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के बघोई कला गांव में बुधवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. गोली से घायल हुए युवक की पहचान बघोई कला के विजय कुमार सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह के रूप में की गई है. विजय कुमार सिंह वर्तमान में सदर प्रखंड के पोखराहां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं. 

पिस्टल और कारतूस बरामद 

वहीं, इस गोलीबारी की घटना में पुलिस ने पीड़ित के बयान पर फतेहा गांव निवासी अलखदेव सिंह के पुत्र विनोद सिंह और इसी गांव के रामजन्म सिंह के पुत्र विकास सिंह पर आरोप लगा है. इसमें विनोद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि विनोद सिंह जेडीयू नेता भी हैं. पुलिस ने इनके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किया है. वैसे घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि आने वाले पैक्स चुनाव की राजनीति में बिनोद सिंह की दिलचस्पी है और यह घटना भी उसी की एक कड़ी है. फिलहाल फेसर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. 

आरोपित बदमाश गिरफ्तार- पुलिस

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल मनीष ने बताया कि वह अपने गांव में शाम के वक्त टहल रहा था उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए. गोली मनीष के पेट में लगी है. इधर मामले में एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जेडीयू के मुख्य जिला प्रवक्ता राजा बाबू ने बताया कि यदि किसी भी तरह से बिनोद कुमार सिंह की संलिप्तता पाई गई तो इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को दी जाएगी और निश्चित तौर पर पार्टी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि ऐसी गलती पार्टी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी.

ये भी पढे़ं: Munger News: गंगा नदी में डूबने से मुंगेर में दो सगी बहनों की हुई मौत, रक्षा बंधन के मौके पर गईं थी ननिहाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget