एक्सप्लोरर

Aurangabad News: औरंगाबाद में हिंसक झड़प, दो बच्चों की साइकिल टकराने के बाद हुआ विवाद, ईंट-पत्थर चले, 2 जख्मी

Aurangabad Violent Clash: टिकरी मोहल्ले की घटना है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर यह घटना हुई है. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में सोमवार (5 जून) की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई. ईंट-पत्थर तक चल गए. इस घटना में दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के टिकरी मोहल्ले की है. सोमवार की शाम दो बच्चों की साइकिल टकराई जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ. देखते-देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और झड़प हो गई.

हिंसक झड़प में घायल हुए लोगों का उपचार कराया जा रहा है. घायलों में राहुल कुमार और उसका दिव्यांग भाई शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन तनाव व्याप्त है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर झड़प हुई है. इसको लेकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है.

Aurangabad News: औरंगाबाद में हिंसक झड़प, दो बच्चों की साइकिल टकराने के बाद हुआ विवाद, ईंट-पत्थर चले, 2 जख्मी

60 से 70 की संख्या में जुट गए लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम दो बच्चों की साइकिल आपस में टकरा गई. इसके बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए. मामले को किसी तरह शांत किया गया लेकिन आक्रोश दब नहीं सका. इसके बाद लगभग 60 से 70 की संख्या में लोग जुटे जिसमें से कुछ लोगों ने एक व्यवसायी के घर में घुसकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि घर के कई सामान को तोड़ने लगे. इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले. घर में घुसकर अराजक तत्वों ने फ्रिज, बाइक आदि को क्षति पहुंचाई.

घटनास्थल पर कैंप कर रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देख व्यवसायी पक्ष की तरफ से भी लोग जुट गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई. घटना की सूचना पर पुनः पुलिस पहुंची और लोगों को खदेड़ा. सोमवार की देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही थी. इस मामले में खबर लिखे जाने तक पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: निर्माणाधीन पुल के पाया ढहने पर सुशील कुमार मोदी ने सरकार से पूछे 5 सवाल, नीतीश-तेजस्वी दे पाएंगे जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget