एक्सप्लोरर

गोपालगंजः 'टाइगर' को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला, पेट्रोल डालकर जीप जलाने की कोशिश, 4 गिरफ्तार 

फल व्यवसायी परवेज कुज्जर की बीते 28 जून की शाम अपराधियों ने गोली मारकर की थी हत्या. हत्याकांड के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए उनके गांव गई थी पुलिस, इसी दौरान हमला.

गोपालगंजः जिले के चर्चित फल व्यवसायी परवेज कुज्जर की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में शनिवार की रात थावे थाने के जगमलवा गांव में वांछित अभियुक्त अशद नोमानी उर्फ 'टाइगर' को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों और ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में पुलिस अधिकारी और जवान जख्मी हो गए. इस दौरान पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और पेट्रोल डालकर पुलिस की जीप को जलाने का प्रयास किया गया.

घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को मिलने के बाद थावे थाने से अतिरिक्त पुलिस बल जगमलवा गांव में पहुंची तब जाकर स्थिति नियंत्रण में हुआ. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मीरगंज व उचकागांव थाने की पुलिस टीम जगमलवा गांव में छापेमारी करने गई थी. रात में पुलिस ने अभियुक्त अशद नोमानी उर्फ 'टाइगर' को दबोच लिया और पुलिस जीप पर बैठ गई.

इसी दौरान अशद नोमानी उर्फ 'टाइगर' के पिता शिबली नोमानी समेत 20-25 लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. पथराव के दौरान अभियुक्त को छोड़ाकर भगाने की कोशिश की गई. पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने व मारपीट किए जाने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गई जिसके बाद छापेमारी करने पहुंची पुलिस अधिकारियों की जान बची. इस मामले में थावे थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

28 जून की शाम फल व्यवसायी को मारी थी गोली

शहर के सिनेमा रोड निवासी जियाउद्दीन कुज्जर के पुत्र व फल व्यवसायी परवेज कुज्जर 28 जून की शाम अपने दोस्तों के साथ संत मोड़ पर एक होटल में खाने गया था. वहां बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी. व्यवसायी के कंधे के पास एक गोली लगी थी. इलाज के दौरान परवेज की मौत हो गई थी. परवेज के पिता ने थाने में आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें अबतक तीन आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश

पुलिस पर हमले के दौरान पुरुष आरोपितों के साथ घर से कई महिलाएं भी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गईं और पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर सरकारी हथियार को छीनने लगीं. इस दौरान वर्दी को भी फाड़ दिया गया. थावे थाने की पुलिस अतिरिक्त पुलिस बल लेकर पहुंची, तब सभी पुलिसकर्मियों को गांव से मुक्त कराकर अस्पताल लाया गया.

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार

थावे पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चार नामजद आरोपित शिबली नोमानी, अमीर हमजा, मो. फैज व मकसूद आलम को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया. वहीं, अन्य आरोपितों के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Flood: गोपालगंज में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत, भैंस को नहला रहे थे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई पुलिस ने पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई पुलिस ने पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
Raw Tomato Benefits: इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
Embed widget