एक्सप्लोरर

अररिया में ASI की मौत मामले में जांच के लिए SIT का गठन, 6 आरोपी गिरफ्तार

Araria ASI Death: इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. 18 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.

ASI Rajeev Kumar Malla Death: अररिया जिले के फुलकाहा थाना में पदस्थापित एएसआई राजीव कुमार मल्ल की मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. एसपी अंजनी कुमार ने फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में ये टीम बनाई है. मामले में 18 नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ फुलकाहा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है.

अब तक छह लोगों को किया गया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी अंजनी कुमार ने दी. फुलकाहा थाना में मामले में प्राथमिकी कांड संख्या 40/25 दिनांक 13.03.25 धारा, 191(2),190,126(2), 191(2), 190,126(2),115(2),303(2),105,121(1), 121(2),132,324(4),352,351(2),61(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है.

पुलिस ने मामले में फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या एक निवासी 27 वर्षीय ललित कुमार यादव पिता गणेश यादव, सुपौल जिला के भीमपुर वार्ड संख्या दो निवासी 29 वर्षीय प्रभु कुमार यादव पिता प्रमोद यादव, नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैराचंदा निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव पिता स्वर्गीय उपेंद्र यादव, फुलकाहा मिर्जापुर वार्ड संख्या 1 के 32 वर्षीय शंभू यादव पिता लक्ष्मी यादव, नरपतगंज खैराचंदा निवासी 25 वर्षीय कुंदन यादव पिता उमेश यादव, 24 वर्षीय ललन कुमार यादव पिता जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है.

वहीं इस मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
बता दें कि फ़ुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 15 में फुलकाहा पुलिस मद्य निषेध, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैराचंदा निवासी अनमोल यादव पिता उमेश यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी.

ऑन ड्यूटी इलाज के दौरान हुई थी मौत

अनमोल यादव को गिरफ्तार कर लौटने के क्रम में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर अनमोल यादव को छुड़ा लिया और एएसआई राजीव कुमार मल्ल के साथ धक्का मुक्की की गई, जिसमें एएसआई राजीव कुमार मल्ल अचेत होकर गिर पड़े थे और फिर सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली के दिन जुमे की नमाज को लेकर विशेष अलर्ट, गया के DM-SSP ने अधिकारियों को समझाई पूरी प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget