एक्सप्लोरर

...तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं होगा 2025 का चुनाव? अश्विनी चौबे के बयान से बवाल मचना तय

Ashwini Choubey Statement: अश्विनी चौबे ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए. पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर आए और एनडीए को भी आगे बढ़ाए.

Ashwini Choubey News: बिहार में अगले साल 2025 में विधानसभा का चुनाव होना है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा या आने वाले वक्त में क्या कुछ बदलेगा यह समय बताएगा लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री और बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने एक ऐसा बयान दिया है कि बवाल मचना तय है. अश्विनी चौबे गुरुवार (27 जून) को भागलपुर में थे.

अश्विनी चौबे ने इच्छा जाहिर की है कि इस बार बिहार में एनडीए बीजेपी के नेतृत्व में चुनाव लड़े. बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए. पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर आए और एनडीए को भी आगे बढ़ाए. उन्होंने कहा, "हम नीतीश जी को साथ लेकर चल रहे थे, आज भी चल रहे हैं, आगे भी चलेंगे."

'बगैर किसी पद के लोभ के संगठन में रहूंगा'

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को इस बार बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में स्थान नहीं दिया, लेकिन उन्हें राज्यपाल बनाने की चर्चा लगातार हो रही है. इस बीच अश्विनी चौबे ने कहा कि अब वो चुनावी राजनीति दे दूर रहेंगे. उन्होंने कहा, "समाजसेवा में जेपी से जो प्रेरणा मिली है, उस पर आगे बढूंगा. कार्यकर्ता रहते हुए बगैर किसी पद के लोभ के संगठन में रहूंगा. पार्टी में रहूंगा. अगले पांच साल तक रहने की इच्छा है."

'नीट पेपर लीक में केंद्र सरकार कर रही कार्रवाई'

नीट पेपर लीक को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा कि जिन लोगों ने किया है, भारत सरकार ने उस पर सीबीआई जांच बैठा दी है. जो विपक्ष के नेता हैं, वह आरोप लगा रहे हैं. पहले अपने गिरेबान में वो झांक कर देखें. फोटो किसके साथ? कौन किसका पीए है? इस विवाद पर नहीं बोलूंगा, लेकिन जहां चूक हुई है, शिक्षा माफिया ने जो गलत काम किया है, केंद्र सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई कर रही है.

(इनपुट: आलोक वर्मा)

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस और उसके शहजादे...', सेंगोल हटाने की मांग पर बिहार BJP के इस नेता ने क्या कह दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget