एक्सप्लोरर

'शराब पी-पीकर लिखी गई थी शराबबंदी की स्क्रिप्ट, सीएम के आस-पास शराबियों का जमावड़ा', अश्विनी चौबे का बिहार सरकार पर निशाना

Ashwini Choubey On Liquor Ban: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

कैमूर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शुक्रवार (21 अप्रैल) को कैमूर जिले के भभुआ पहुंचे. सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा बिहार में शराबबंदी से मौतें हो रही हैं और बिहार में शराब को रोका नहीं जा रहा. कैमूर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने इसके लिए पूरी तरह से सरकार को दोषी माना है, और आरोप लगाते हुए कहा-''शराब पी पीकर स्क्रिप्ट लिखी गई थी. शराबबंदी के कारण लगातार जहरीली शराब से बिहार में मौतें हो रही हैं. अगर बीजेपी का शासन आया 2025 में तो लोगों को अमृत पिलाया जाएगा.'' 

दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद लगातार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतें हो रही हैं. इस पर सियासत भी तेज हो गई है. अभी हाल ही में मोतिहारी में कई लोगों की जान चली गई थी. नीतीश सरकार ने मुआवजे का एलान कर डाला जिस पर बीजेपी अब सवाल खड़े कर रही है कि शराबबंदी कानून अगर सही से पालन कराया गया होता तो इस तरह लोगों की मौतें नहीं होती.

'मुख्यमंत्री के दफ्तर में और इनके इर्द-गिर्द शराबियों की भरमार'

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से जब पूछा गया कि बिहार में शराबबंदी से लगातार मौतें हो रही हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया बिहार में शराबबंदी के बावजूद मौतें हो रही है. शराब को रोका नहीं जा रहा है. मुख्यमंत्री के अगल-बगल शराब माफिया और शराबियों का जमावड़ा रहता है. मुख्यमंत्री के दफ्तर में और इनके इर्द-गिर्द शराबियों की भरमार है.

उन्होंने आरोप लगाया -''इनके जो आका है जिन्होंने शराबबंदी का पेज लिखा है वह शराब पी-पीकर कानून का पेज लिखे हुए हैं. जब पूछा गया कि क्या बिहार में शराब बीजेपी की शासन आई तो चालू होगा तो उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने दीजिए तो बीजेपी का शासन आते ही अमृत राज होगा. लोगों को अमृत पिलाई जाएगी बिहार में. शराबबंदी से जो मौतें हो रही है उसका गुनाहगार 'पलटन राम' है. 2025 में अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो अमृत कलश से अमृत लोगों को पिलाने का काम बीजेपी करेगी.

इसे भी पढ़ें- Watch: पटना में अलविदा नमाज के बाद अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी, अतीक और अशरफ को बताया शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget