एक्सप्लोरर

1947 में मिली आजादी को असली नहीं मानते बिहार के बीजेपी चीफ सम्राट चौधरी? दिया विवादित बयान

Bihar: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से जब ये सवाल किया गया कि क्या सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी का चेहरा होंगे तो वो दाए बाएं झांकने लगे और सवाल टालने लगे.

Bihar News: बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने तुलसी के राम कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Kumar Choubey) के खूब कसीदे पढ़े. तुलसी के राम कार्यक्रम में रविवार (27 अगस्त) को सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं अश्विनी चौबे से कहूंगा कि कल भी ब्राह्मण श्रेष्ठ थे आज भी श्रेष्ठ हैं. सम्राट चौधरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के लिए कहा कि आपके मार्गदर्शन में ही बिहार चलेगा. एक दम भी दाएं और बाएं नहीं होगा.

'मैं 1947 की स्वतंत्रता को मानने वाला नहीं हूं'

सम्राट चौधरी के आगे कहा अश्विनी चौबे कहते हैं कि मैं भगवान राम का वंशज हूं. एक दम सही है. उन्होंने कहा "मैं संकल्पित आदमी हूं. पगड़ी बांध कर चलता हूं. मैं भगवान राम का वंशज हूं. मैं उस दिन पगड़ी खोलूंगा, सीएम जब नीतीश कुमार को गद्दी से हटाउंगा. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का पड़ोसी यूपी आगे बढ़ गया है. यूपी में राम मंदिर बन गया. बिहार के सीतामढ़ी में भी मैया सीता का भव्य मंदिर बनाना है. काम चल रहा है, लेकिन राज्य सरकार अपने अपने हिसाब से काम करती है. प्रदेश को पलटू सरकार मिल गई है. मैं 1947 की स्वतंत्रता को मानने वाला नहीं हूं. हमें संपूर्ण आजादी 1977 में मिली. मेरा मानना है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के बाद 1977 में गठित सरकार से ही सही मायनों में देश को आजादी मिली."

अश्विनी चौबे ने बीजेपी के चेहरे पर दिया ये जवाब

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से जब ये सवाल किया गया कि क्या सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी का चेहरा होंगे तो वो दाए बाएं झांकने लगे और सवाल टालने लगे, लेकिन बार-बार पूछने पर कहा कि बिहार का चेहरा कौन होगा यह तो समय बताएगा. फिलहाल हमारा और देश का चेहरा पीएम नरेंद्र मोदी हैं. सम्राट चौधरी हमारे बिहार के प्रदेश अध्यक्ष हैं. इनके नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी. लव-कुश समेत सभी समाज को लेकर यह सरकार बनेगी. अश्विनी चौबे ने इस मौके पर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर पर निशाना भी साधा. अश्वनी चौबे ने कहा मुझे लगता है कि वो अज्ञानी मंत्री हैं. 

'इंडिया' गठबंधन पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ऐसे मंत्री को पाल रहें हैं. गोस्वामी तुलसीदास को प्रताड़ित किया जा रहा है. उनकी आत्मा को दुख पहुंचाया जा रहा है, तुलसी का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा. बिहार के मुखिया रामचरित मानस को गाली दिलवा रहे हैं. सीएम नीतीश के विपक्ष का चेहरा बनने को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा कि वो बेंगुलूरु गए थे. पलटू कुमार कभी भी कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. 'इंडिया' गठबंधन केवल भ्रष्टाचारी बनकर रह गया है. आने वाले दिनों में उनकी टीम जीरो पर आउट  होगी.

जाति गणना को लेकर उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है. जातियों को जाति से लड़ाने के लिए नहीं है, लेकिन जिस तरीके गणना हो रही है वह सवालों के घेरे मे है. हम चाहतें है कि समाज की सबसे नीचले पंक्ति मे रहने वाले लोगों को न्याय मिले. जब राम राज्य के निर्माण होगा, तब दबे कुचले को सम्मान होगा.

VIDEO: 'कैसा कैमरा कि CM का नहीं काट रहा फाइन', बिना सीट बेल्ट घूम रहे नीतीश कुमार, BJP बोली- नियम सबके लिए बराबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget