एक्सप्लोरर

बिहार की इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी ने उतारा उम्मीदवार, जानें- किसे दिया टिकट?

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पहले ही कहा है कि उनकी पार्टी बिहार की 11 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी. अब प्रत्याशियों के नाम का भी ऐलान होने लगा है.

Asaduddin Owaisi: लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ बिहार में महागठबंधन और एनडीए के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा है तो वहीं दूसरी ओर बिहार में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी अपना पत्ता खोलने लगी है. असदुद्दीन ओवैसी ने साफ कर दिया है कि इस बार किशनगंज लोकसभा सीट (Kishanganj Lok Sabha Seat) से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान (Akhtarul Iman) उम्मीदवार होंगे.

दरअसल, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा खुद असदुद्दीन ओवैसी ने की है. बिहार के अलावा उन्होंने औरंगाबाद से इम्तियाज जलील को उम्मीदवार बताया तो वहीं वह खुद हैदराबाद से चुनाव लड़ेंगे. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उम्मीदवारों पर चर्चा कर रहे हैं. वहां जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे.

बिहार की 11 सीटों पर लड़ सकती है पार्टी

बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. जिस किशनगंज सीट पर असदुद्दीन ओवैसी ने अख्तरुल ईमान को अपना प्रत्याशी बताया है वह सीट मुस्लिम बहुल क्षेत्र में आता है. एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने 13 मार्च को कहा था कि उनकी पार्टी बिहार की 11 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी.

जिन 11 सीटों पर बिहार में एआईएमआईएम लड़ेगी उसका अख्तरुल ईमान ने नाम भी बताया था. कहा था कि पार्टी जिन सीटों पर बिहार में लोकसभा का चुनाव लड़ेगी उनमें किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, काराकाट, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर और उजियारपुर शामिल हैं. 

बता दें कि जिन 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का एआईएमआईएम ने ऐलान किया है उसमें से चार मुस्लिम बहुल सीमांचल की सीटें हैं. उधर महागठबंधन और एनडीए के बीच भी बहुत जल्द सीटों को लेकर फंसा पेंच सुलझ सकता है. सीएम नीतीश कुमार सोमवार की शाम दिल्ली जाने वाले हैं. वहां हो सकता है बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात हो. माना जा रहा है कि दो से तीन दिनों में तस्वीर साफ हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Bihar Seat Sharing: NDA छोड़कर गए पशुपति पारस तो क्या करेंगे? महागठबंधन के साथ भी है पेंच, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget