एक्सप्लोरर

Bihar Seat Sharing: NDA छोड़कर गए पशुपति पारस तो क्या करेंगे? महागठबंधन के साथ भी है पेंच, जानिए

Pashupati Kumar Paras: महागठबंधन पशुपति पारस को अपने खेमे में लाने के लिए बेचैन है. यह भी माना जा रहा है कि उन्हें हाजीपुर सीट भी दे दी जाएगी. पढ़िए रिपोर्ट.

Pashupati Kumar Paras News: 2024 के लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है और तारीखों का ऐलान भी हो गया है, लेकिन बिहार में सीट बंटवारा नहीं हुआ है. एनडीए और महागठबंधन दोनों शांत हैं कि पेंच को कैसे सुलझाया जाए. महागठबंधन में कांग्रेस की मांग अधिक है तो वहीं एनडीए में पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) नाराज चल रहे हैं. यहां चाचा-भतीजे में लड़ाई है. बीते दिनों अपने बयानों से पशुपति पारस ने साफ कर दिया है कि वह समझौता के लिए तैयार नहीं है. हाजीपुर सीट को किसी भी हाल में नहीं छोड़ना चाहते हैं. ऐसे में सवाल है कि अगर पशुपति पारस ने जिद में आकर एनडीए के रास्ता छोड़ दिया तो क्या महागठबंधन के साथ जाएंगे या एकला चलो की राह पर चलेंगे?

एनडीए में पशुपति पारस को चाहिए तीन सीटें

पशुपति पारस की पार्टी की एक बड़ी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अभी तक हम लोग एनडीए में हैं और हर हाल में प्रयास में है कि हमें एनडीए की ओर से हाजीपुर लोकसभा सीट मिले. हमें तीन सीटें दी जाएं. उन्होंने यह भी बताया कि महागठबंधन से भी बात हो रही है, लेकिन वहां भी रास्ता साफ नहीं दिख रहा है.

महागठबंधन भी पशुपति पारस के लिए कर रहा इंतजार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन पशुपति पारस को अपने खेमे में लाने के लिए बेचैन है. यह भी माना जा रहा है कि उन्हें हाजीपुर सीट भी दे दी जाएगी, लेकिन उनके साथ दो सांसद नवादा के चंदन सिंह और समस्तीपुर लोकसभा से प्रिंस राज पर समझौता नहीं हो पा रहा है. महागठबंधन की ओर से प्रिंस राज पर दाव लगाया भी जा सकता है, लेकिन नवादा पर संशय है.

समझिए अब पूरा खेल

दरअसल, आरजेडी नवादा सीट को अपने पास रखना चाहती है. इसकी बड़ी वजह है यह है कि नवादा लोकसभा में छह विधानसभा सीटें हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में तीन सीट गोविंदपुर, नवादा और रजौली पर आरजेडी ने कब्जा जमाया था. एक हिसुआ विधानसभा पर कांग्रेस पार्टी जीत चुकी है. एक सीट बीजेपी और एक सीट जेडीयू को मिली थी.

2019 के चुनाव में चंदन सिंह ने आरजेडी प्रत्याशी विभा देवी को एक लाख 48 हजार वोटों से हराया था. आरजेडी का मानना है कि इस बार वह नवादा सीट को अपने कब्जे में कर लेगी. ऐसे में पशुपति पारस के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है क्योंकि एलजेपी के पुराने सहयोगी सूरजभान सिंह रहे हैं. उनके भाई चंदन सिंह नवादा से सांसद हैं. पशुपति पारस सूरजभान सिंह को नाराज नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में महागठबंधन अगर तीन सीट देने पर तैयार नहीं होती है तो पारस की पार्टी के नेताओं का दावा है कि वह अकेले चुनाव मैदान में आ सकते हैं. अब सवाल यह उठता है कि अगर पशुपति पारस ने एकला चलो की राह पर चलने का निर्णय लिया तो उनके साथ के चंदन सिंह कितना सहयोग करेंगे?

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार आज रवाना होंगे दिल्ली, NDA गठबंधन के लिहाज से अगले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Education News: बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget