एक्सप्लोरर

Arwal Murder: डायन के आरोप में अरवल में बुजुर्ग महिला की दोनों आंखें निकालकर निर्मम हत्या, बेटे ने बताई पूरी कहानी 

Bihar Murder: लखिया कुंवर का बेटा जमुना दास गुरुवार को एक शादी समारोह के लिए पटना गया था. वह घर पर अकेली थी. इसी दौरान उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई.

अरवल: अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के मल्ही पट्टी मोहल्ले में अंध विश्वास की वजह से एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार डायन के आरोप में दबंगों ने बुजुर्ग महिला की दोनों आंखें निकालकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी.

दलित महिला लाखिया कुंवर (65 वर्ष) की निर्मम हत्या से गांव में लोग आक्रोशित हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. दरअसल में अरवल के मल्ही पट्टी मोहल्ले में लखिया कुंवर नाम महिला अकेली घर में रह रही थी.

शादी समारोह के लिए बाहर गया था बेटा

लखिया कुंवर का पुत्र जमुना दास गुरुवार को एक शादी समारोह के लिए पटना चला गया था. लखिया घर पर अकेली थी, जब वह सुबह घर से बाहर नहीं निकली तो गांव के लोगों ने उसके पुत्र जमुनादास को सूचित किया जिसके बाद जमुनादास पटना से लौटा तो घर में अपनी मां की लाश देखकर हैरान रह गया. बेटे ने बताया कि इसके पहले भी उसकी मां को डायन कहकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी.

घर में पड़ी थी बुजुर्ग महिला की लाश, दोनों आंखें निकाली हुई थीं

बेटे के मुताबिक घर में मां की लाश पड़ी हुई थी और उसकी दोनों आंख निकाली हुई थी. मृतक महिला के बेटे जमुनादास ने आरोप लगाया कि 2 दिन पूर्व ही शमशाद नाम के पड़ोसी ने घर आकर डायन का आरोप लगाकर मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था लेकिन शुक्रवार को मां को घर में अकेला पाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उनकी दोनों आंखें निकाली गई.

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक का बेटा दोपहर में घर पहुंचा और उसने पुलिस को घटना की जानकारी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर शमशाद, मैहरूम समेत कई लोगों के विरुद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Darbhanga Crime News: शराब मामले में JDU विधायक का चचेरा भाई गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget