एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: नीतीश के PM कैंडिडेट के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने किया स्टैंड साफ, कहा- 'हमें किसी एक व्यक्ति...'

Nitish Kumar News: पीएम उम्मीदवार को लेकर बिहार की राजनीति में अक्सर सीएम नीतीश कुमार के नाम की चर्चा होती रहती है. वहीं, इस सवाल पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी.

पटना: बिहार की राजनीति के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की खूब चर्चा हो रही है. एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार लगातार बीजेपी (BJP) के विरोध में प्लान बनाने में जुटे हुए हैं. नीतीश कुमार की मुहिम से ही 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) बन पाया. इन सब के बीच विपक्ष की ओर से पीएम उम्मीदवार (PM candidate) को लेकर भी सीएम नीतीश कुमार के नाम की चर्चा होती रहती है. वहीं, इस सवाल पर शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि हमारा एक ही स्टैंड है कि हमें ऐसी व्यवस्था तैयार करनी है कि इस देश की 140 करोड़ लोगों में एक-एक आदमी ये फील करें कि वह प्रधानमंत्री है. हमें लोगों को सशक्त बनाना है. हमें किसी एक व्यक्ति को सशक्त नहीं बनाना है.

कई नेता सीएम नीतीश को बता चुके हैं पीएम कैंडिडेट 

पीएम उम्मीदवार को लेकर बिहार की राजनीति में अक्सर सीएम नीतीश कुमार के नाम की चर्चा होती रहती है. कुछ दिन पहले ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने खुले मंच से सीएम नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बताया था. इनके अलावा भी जेडीयू के कई नेता नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बता चुके हैं. वहीं, इसमें आरजेडी भी शामिल है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी नीतीश कुमार का समर्थन कर चुके हैं. हालांकि नीतीश कुमार साफ कर चुके हैं कि उन्हें कोई पद नहीं चाहिए. नीतीश कुमार ने कहा था कि उनका उद्देश्य एनडीए को सिर्फ हराना है.

अरविंद केजरीवाल से नीतीश की हुई थी मुलाकात

कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई थी. नीतीश कुमार ने ही अरविंद केजरीवाल को गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार कराया था. कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल में कुछ दूरी थी. इसे खत्म करने में नीतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, अगले साल लोकसभा चुनाव है. इसको लेकर बिहार सहित पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई हैं. 'इंडिया' और एनडीए गठबंधन भी सीटों को लेकर मंथन करने में जुट गया है. इसको लेकर दोनों गठबंधन के आलाकमानों से लगातार पार्टी प्रमुख मुलाकात भी कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'अगला प्रधानमंत्री बिहार से हो', RJD ने खुलकर दिया बयान, कहा- नीतीश कुमार में सारे गुण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget