एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा में 500 रुपये के लिए युवक की हत्या, गला दबाया... दोनों आंखों को फोड़ा, परिजनों ने बताया पूरा वाकया

Arrah News: मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर बारा के निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह के रूप हुई है.

आरा: बिहार के आरा में एक युवक की पिटाई करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या (Arrah News) कर दी गई. पिटाई के दौरान आंखों को भी चाकू से गोद दिया गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा-बसंतपुर गांव में बुधवार की रात की है. गुरुवार की सुबह बारा-बसंतपुर गांव के सरवरी पुल स्थित सूर्य मंदिर के समीप सरसों के खेत से युवक का शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं, हत्या करने के बाद अपराधियों ने लाश को छिपाने के लिए तेलहन की खेत में फेंक दिया. युवक पर कई बार चाकू से वार किया गया है. 

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर बारा के निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह के रूप हुई है. परिजनों ने महज पांच सौ रुपये के विवाद को लेकर दोस्तों पर गला दबाकर और दोनों आंख में चाकू गोदकर हत्या और शव को फेंकने का आरोप लगाया है. 

मृतक के परिजनों को ग्रामीणों ने दी सूचना 

मृतक के भाई राधा सिंह ने बताया कि बुधवार की रात 9 बजे दो युवक मोहन को घर से बुला कर ले गए. काफी देर तक घर नहीं आया. इसके बाद हम लोगों ने खोजबीन की, लेकिन मोहन का कुछ पता नहीं चला. वहीं, गुरुवार की सुबह गांव के लोगों के द्वारा सूचना दी गई कि गांव के सवरी पुल के सूर्य मंदिर के समीप तेलहन के खेत में एक बॉडी है. सूचना के बाद हम लोग पहुंचे तो देखा कि मोहन का बॉडी था और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है.

जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी- पुलिस

आगे राधा सिंह ने बताया कि मोहन जिस ठेकेदार के साथ वह मजदूरी करता था, वहां से वकील महतो ने पांच सौ रुपये पहले ही ले लिया था. जब उसने मांगा तो उसने कहा कि अपना आधार कार्ड लेकर आओ तब मैं पैसा दूंगा. इसके बाद वे लोग उसे सरवरी पुल के पास ले गए और वहां उन्होंने पार्टी मनाया. इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया. वहीं, एसपी प्रमोद कुमार के अनुसार मोहन कुमार उर्फ छोटक की हत्या उसके दो दोस्तों ने 500 रुपये के विवाद में गला दबाकर की है. उन्होंने बताया कि आरोपित परिचित है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

ये भी पढे़ं: KK Pathak News: केके पाठक ने क्या अपने पद से दे दिया है इस्तीफा? वायरल पत्र पर जानिए ACS का abp न्यूज़ पर जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget