एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा में दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाप-बेटा सहित तीन की मौत, बहन के घर गए थे राखी बंधवाने

Arrah News: मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान सोनू साव और उसका पुत्र कृष कुमार सहित एक अन्य ओम प्रकाश के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में मातम छा गया.

आरा: भोजपुर में आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव लाइन होटल के समीप गुरुवार की शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई. इसमें तीन की मौत (Arrah Road Accident) हो गई. हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन को लेकर सोनू साव अपनी पत्नी कुमकुम कुमारी, पुत्र कृष कुमार, पुत्री कृति और रुचि कुमारी के साथ अपने ससुराल गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवा गांव गया था. देर शाम सभी साथ ही वापस अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान दूसरी बाइक सवार से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में सोनू साव, कृष कुमार सहित तीन की मौत हो गई.

घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल

बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार ओम प्रकाश अपने चचेरे भतीजे राम बदन राम के साथ बहन से राखी बंधवा कर घर लौट रहा था. इस दौरान सोनू साव की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे में सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बाद स्थानीय थाना के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा सभी को इलाज के लिए आरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन ओम प्रकाश ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि सोनू साव ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इसके बाद अन्य घायलों राम बदन राम और सोनू साव के बेटे कृष कुमार को प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में ही सोनू साव के पुत्र कृष कुमार ने भी दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने में जुट गई.

ये भी पढ़ें: Bihar News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, राखी बंधवाने के बाद तालाब में स्नान के दौरान पांच बच्चों की डूबने से हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget