एक्सप्लोरर

Bihar News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, राखी बंधवाने के बाद तालाब में स्नान के दौरान पांच बच्चों की डूबने से हुई मौत

Aurangabad News: मामला सलैया थाना क्षेत्र का है. पांच बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद गांव में मातम छा गया है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

औरंगाबाद: जिले के सलैया थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत (Aurangabad News) हो गई. घटना मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव की है. सभी बच्चे एक ही गांव के रहने वाले हैं. मृतकों की पहचान अनुज यादव के 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार उर्फ गोलू कुमार, उदय यादव के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार, उदय यादव के ही दस वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, सुरेंद्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और योगेंद्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है.

अन्य बच्चों के हंगामा के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचे

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी बच्चे राखी बंधवाने के बाद शाम के लगभग तीन बजे तालाब में स्नान करने गए हुए थे. इस क्रम में वे डूब गए. बच्चों के साथ गए अन्य बच्चों ने हंगामा किया. इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला. ग्रामीण सभी बच्चों को लेकर अस्पातल गए, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही सलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है. वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है. ग्रामीणों ने बच्चों के शव को लेकर कासमा-रफीगंज और मदनपुर पथ पर रखकर जाम कर दिया. इससे यातायात प्रभावित हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कासमा की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराने में जुटी हुई है. मौके पर पुलिस के कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं. भारी संख्या में पुलिस पहुंची हुई है.

ये भी पढ़ें: Bihar School Holiday: रक्षाबंधन पर शिक्षा विभाग के आदेश को पटना के शिक्षकों ने किया पालन, बच्चों ने दिखाया ठेंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget