एक्सप्लोरर

Arrah News: एक साल पहले पिता की हत्या, अब बेटे के साथ उसके दोस्त को भी मारी गोली, आरा में सनसनी

Arrah Firing: घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव की है. दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Arrah Crime News: आरा में सोमवार (26 मार्च) की रात पुरानी रंजिश में पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र और उसके दोस्त को गोली मार दी गई. घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव की है. पूर्व पंचायत समिति सदस्य के बेटे को दो गोली लगी है जबकि उसके दोस्त को एक गोली बाएं साइड पेट में लगी है. हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों को एक-एक गोली लगी है. घटना के बाद आरा में सनसनी फैल गई. दोनों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बताया गया कि सोमवार की दोपहर गांव के कुख्यात बुटन चौधरी के भतीजे ने घर के पास फायरिंग की थी. इसके बाद पुलिस भी आई थी. रात में जब दोनों खाना खा कर घर के बाहर पानी पीने के लिए निकले थे तभी उन पर गोली चल गई. इस घटना में 18 वर्षीय आयुष कुमार गुप्ता और 17 वर्षीय दीपू कुमार दोनों घायल हो गए.

Arrah News: एक साल पहले पिता की हत्या, अब बेटे के साथ उसके दोस्त को भी मारी गोली, आरा में सनसनी

बुटन चौधरी के भतीजों पर आरोप

जख्मी आयुष कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात वह घर के बाहर निकलकर चापाकल पर पानी पी रहा था. उसका दोस्त दीपू कल चला रहा था. घात लगाकर झाड़ी में बैठे गांव के कुख्यात अपराधी बुटन चौधरी के भतीजों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे उसे और उसके दोस्त दोनों को गोली लग गई.

आयुष ने बताया कि एक साल पहले चुनावी रंजिश में उसके पिता पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार गुप्ता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह अपने पिता की हत्या में मुख्य गवाह भी है. गांव के ही कुख्यात अपराधी बुटन चौधरी के भाई उपेंद्र चौधरी का बेल रिजेक्ट हो गया था. दीपक ने बुटन चौधरी के भतीजे करीमन चौधरी, सुमित चौधरी और राज यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है.

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि उदवंतनगर थाना की बेलाउर पंचायत में दो पक्षों में पुरानी दुश्मनी चल रही है. दीपक शाह के बेटे आयुष और उसके दोस्त दीपू को गांव से कुछ दूर देर शाम लगभग नौ बजे के बाद दूसरे पक्ष के सुमित चौधरी, बिट्टू राय और एक अन्य ने विवाद के बाद एक-एक गोली मारी है.

एसपी ने कहा कि दीपक कुमार गुप्ता की हत्या के बाद उनके घर पर एक सेक्शन फोर्स और पदाधिकारी सुरक्षा के लिए दिए गए थे. दीपक के लड़के ने पुलिस वालों के मना करने के बावजूद बिना सुरक्षा के अकेले किसी कारणवश निकल गया था. इसके बाद यह घटना घटी है. गोली मारने वाले और इसमें संलिप्त अन्य अभियुक्तों का नाम पता चल गया है. वरिष्ठ पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम बना दी गई है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Training: प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने वाले बिहार के शिक्षक ध्यान दें, वेतन काटने का आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget