एक्सप्लोरर

Arrah Murder: शादी से एक दिन पहले रिटायर्ड दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Arrah Murder: मृतक का नाम मनीष कुमार था. आज यानी सोमवार को शादी होने वाली थी. रविवार को हल्दी की रस्म थी. मृतक जिले के शाहपुर में डीएवी स्कूल के शिक्षक थे.

आरा: बिहार के आरा में शादी से एक दिन पहले एक दूल्हे की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप मृतक के चाचा-चाची और चचेरे भाइयों पर लगा है जो घटना के वक्त से ही फरार हैं. हत्या की ये सनसनीखेज वारदात आरा शहर के नवादा थाना के संकट मोचन नगर की है. मृतक संकट-मोचन नगर निवासी पालजी सिंह का 32 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया जा रहा है जो जिले के शाहपुर में डीएवी स्कूल के शिक्षक थे.

शादी से एक दिन पहले हत्या की वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. मनीष सिंह की सोमवार को शादी होने वाली थी. रविवार को हल्दी की रस्म थी. मृतक के पिता पहले दरोगा थे. मृतक के पिता के मुताबिक उनका सालों से जमीन को लेकर अपने भाई के साथ विवाद चला आ रहा था. करीब आठ वर्षों से जमीन को लेकर उनके सगे भाई व उनके परिवार वालों से विवाद चला रहा है. जमीनी विवाद को लेकर ही 2016 में भी उनके द्वारा मृतक के साथ मारपीट की गई थी.

उसे नाली में डुबोकर उस समय भी मारा गया था. जिसके बाद उनके द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. उसके बाद बात खत्म हो गई थी. उन्होंने बताया कि आज अहले सुबह उनके भाई सुरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अपने दो बेटों के साथ मनीष के पास पहुंचे और उसे घर की छत पर ले जाकर उसे लोहे के रॉड से पीटकर जख्मी कर दिया.

मृतक के पिता के मुताबिक जानकारी मिलते ही वो छत पर पहुंचे और मनीष को इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया जहां पटना जाने के दौरान रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया. मनीष की मौत होते ही वो उसके शव के साथ नवादा थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया. वहीं इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है. 

इसे भी पढ़ें: Bageshwar Dham: पटना में आज बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार कैंसिल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों लिया ये फैसला?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget