एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: पटना में आज बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार कैंसिल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों लिया ये फैसला?

Dhirendra Krishna Shastri: पटना में आज बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार नहीं लगेगा. दूर-दराज से कथा सुनने आने वाले भक्तों से बाबा ने अपील की है.

पटना: पटना में आज बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार नहीं लगेगा. बाबा ने दूर-दराज से दिव्य दरबार में आने वाले भक्तों से अपील कि है कि भक्त टीवी और मोबाइल के जरिये कथा सुनें और अपने-अपने घर पर ही रहें. हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 17 मई तक कथा चलती रहेगी. बागेश्वर धाम को यहां किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. उन्होंने रविवार को ही अनहोनी की आशंका जता दी थी. 

धीरेंद्र शास्त्री की भक्तों से अपील

धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को लोगों से कहा कि आप लोगों से प्रार्थना है कि अब किसी को लेकर मत आएं. जो भी ट्रेन की टिकट कराकर पटना आ रहे हैं वह लौट जाएं. वापस हो जाएं. हालांकि कथा 17 मई तक चलती रहेगी.

कथा के दूसरे दिन रविवार को धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि अपार भीड़ हो गई है. पागल ही पागल आ गए हैं. लगभग दस लाख लोग आ गए हैं. हमें अंदेशा हो रहा है कि कई लोगों की सांस रुक जाएगी. मन में ऐसा लग रहा है. एक या दो लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. कथा वही है जिसमें दिक्कत न हो. बिहार के जितने लोग हैं वो घर से ही कथा सुनें. सोशल मीडिया के माध्यम से सुनें. कथा पंडाल में नहीं आना है. मैं आप सबका उपकार कभी नहीं भूलूंगा.

क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला ?

दिव्य दरबार को बीच में ही रद्द करने के पीछे की वजह पर हम बात करें तो भीषण गर्मी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. बता दें कि रविवार को बाबा के दरबार में भीषण गर्मी की वजह से कई लोगों को तबीयत बिगड़ गई थी. कई लोग बेहोश हो गए थे. भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि पुलिस को लाठी चार्ज करना करना पड़ा था. बहरहाल सोमवार को बाबा का दिव्य दरबार नहीं लगाने का फैसला किया गया है. 

बाबा बागेश्वर ने रविवार (14 मई) को कथा के अंत में खुद ही कहा था कि गर्मी के कारण आज भी बहुत ज्यादा सफोकेशन हो रहा है. सांस लेने में दिक्कत हो रही है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि रोड जाम हो गया है. तीनों पंडाल में लोगों की भीड़ जुटी है.  बागेश्वर बाबा ने सोमवार को लगने वाले दिव्य दरबार को लेकर कहा था कि अगर ज्यादा लोग रहेंगे तो विराम रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Patna Crime: बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, 24 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget