एक्सप्लोरर

आरा में ED की छापेमारी, बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह और पुंज कुमार के यहां पहुंची टीम

Arrah News: आरा में बालू कारोबारी और आरजेडी नेता सुभाष यादव के यहां 09 मार्च को रेड हो चुकी है. सुभाष यादव अभी न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी की टीम भ्रष्टाचार मामले में जांच कर रही है.

Arrah ED Raid: आरा में बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह के घर ईडी की टीम ने रेड की है. शनिवार (16 मार्च) की सुबह ईडी की टीम पहुंची है. ईडी की छह सदस्यीय टीम नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला स्थित कृष्ण मोहन सिंह के आवास पर पहुंची. टीम कृष्ण मोहन सिंह की चल अचल संपत्ति की जांच कर रही है.

कृष्ण मोहन सिंह बिहार के सबसे बड़ी बालू कंपनी ब्रॉडसन के अध्यक्ष रह चुके हैं. सूत्रों की मानें तो बालू से कमाई गई अकूत संपत्ति को लेकर सुबह-सुबह ही केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की उनके घर पहुंची है. इसके अलावा ईडी की टीम ब्रॉडसन कंपनी के निदेशक रह चुके पुंज कुमार सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है.

आरा में ED की छापेमारी, बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह और पुंज कुमार के यहां पहुंची टीम

बता दें कि कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा में पुंज कुमार सिंह का हवेलीनुमा मकान है. खबर है कि इनके आवास पर भी छह सदस्यीय टीम संपत्ति की जांच में जुटी है. आरा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है. पुंज सिंह ईडी के निशाने पर थे. इससे पहले भी आरा में बालू कारोबारी और आरजेडी नेता सुभाष यादव के यहां 09 मार्च को रेड हो चुकी है. 

सुभाष यादव अभी ब्रॉडसन कंपनी के निदेशक हैं. रेड के दौरान दो करोड़ से अधिक कैश मिलने की बात सामने आई थी. कुछ कागजात मिले थे. पटना में भी उनके ठिकानों पर रेड की गई थी. बिहार पुलिस की ओर से दर्ज की गई 20 एफआईआर के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू हुई थी. आरोप था कि वो ई-चालान का उपयोग किए बिना ही बालू के अवैध खनन और उसकी बिक्री कर रहे हैं. जांच में पता चला कि बालू की अवैध बिक्री से 161 करोड़ का पीओसी उत्पन्न हुआ है.

आरा में ED की छापेमारी, बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह और पुंज कुमार के यहां पहुंची टीम

अब आरा में कृष्ण मोहन सिंह और पुंज कुमार के यहां से क्या कुछ मिला है इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. वे दोनों रेड के दौरान आवास में हैं या कहीं गए हैं इसके बारे में भी कुछ नहीं कहा जा रहा है.

आरजेडी के टिकट पर सुभाष यादव चुनाव जीतकर विधानसभा भी पहुंच चुके हैं. सुभाष यादव झारखंड के चतरा से पिछला लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन वो चुनाव हार गए थे.

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान की पार्टी ने पशुपति पारस को दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर! बयान से मची खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget