एक्सप्लोरर

चिराग पासवान की पार्टी ने पशुपति पारस को दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर! बयान से मची खलबली

Bihar Lok Sabha Elections: चिराग पासवान और चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच तनातनी जारी है. एलजेपी (रामविलास) ने बयानों के जरिए पशुपति पारस को ना सिर्फ ऑफर दिया है बल्कि सीधा-सीधा हमला भी किया है.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार की राजनीति में इन दिनों लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर चिराग पासवान (Chirag Paswan) और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) के बीच जबरदस्त बयानबाजी हो रही है. कारण है हाजीपुर सीट. इसको लेकर किसी भी हाल में पशुपति पारस समझौता करने के मूड में नहीं हैं. इतना ही नहीं बल्कि और भी कुछ सीटें हैं जिस पर वह लड़ना चाहते हैं. इन सबके बीच चिराग पासवान की पार्टी का एक बयान आया जिससे सियासी गलियारे में खलबली मच गई है.

चिराग पासवान की पार्टी ने पशुपति पारस को लोकसभा चुनाव में लड़ने का ऑफर दे दिया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता विनीत सिंह ने बीते शुक्रवार (15 मार्च) को बड़ा बयान दिया. बयानों के जरिए पशुपति पारस को ना सिर्फ ऑफर दिया है बल्कि सीधा-सीधा हमला भी किया है.

'एक जगह से भी जमानत नहीं बचेगी'

पशुपति कुमार पारस के बयान पर विनीत सिंह ने एक प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "कहते हैं कि हम तीन सीट पर अकेले चुनाव लड़ेंगे. भाई स्वागत है आपका. जिसके बास 500 वोट नहीं है, जिसने अनुकंपा पर मंत्री बनकर ढाई साल तीन साल मलाई खाई है, जिसने परिवार और पार्टी को तोड़ा है, उसका स्वागत है. जो भी आपने भ्रम की स्थिति पाल रखी है वह भी खत्म हो जाएगा. एक जगह से भी जमानत नहीं बचेगी."

पशुपति पारस ले सकते हैं बड़ा फैसला

बता दें कि ऐसी खबर है कि एनडीए में सीटों को लेकर जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार चिराग को पांच सीट दे दी गई है. फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. जैसे ही यह खबर आई उसके बाद से चाचा पशुपति पारस के तेवर बदल गए हैं. चाचा-भतीजे में हाजीपुर सीट को लेकर ही लड़ाई है. पशुपति पारस कड़े फैसले ले सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि पशुपति पारस का हाजीपुर से चुनाव लड़ना तय है. भले ही वह किसी भी गठबंधन से लड़ें. ऐसे में चिराग की पार्टी ने उन्हें चुनौती दे दी है कि वह लड़ते हैं तो उनका स्वागत है.

यह भी पढ़ें- बिहार NDA में टूट के आसार? पशुपति पारस हाजीपुर सीट पर अड़े, कहा- 'यहीं से लड़ूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget