एक्सप्लोरर

Arrah Double Murder: एक साथ जली दंपति की चिता, आरा में तीन बेटियों ने दिया माता-पिता की अर्थी को कंधा

Arrah Professor Murder: बुधवार को बड़हरा के मौजपुर-महुली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सबकी आंखें नम थीं. सोमवार की देर रात हत्या की गई थी.

आरा: भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ला में रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की हत्या के तीसरे दिन बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. बड़हरा के मौजपुर-महुली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. एक साथ दंपति की चिता जली. भतीजे ने मुखाग्नि दी. रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की तीन बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाया और अर्थी को कंधा दिया.

सोमवार की देर रात रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की घर में घुसकर हत्या की गई थी. दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था. इसके बाद बुधवार को रक्षिता सिंह, हर्षिता सिंह और अंकिता सिंह ने मां-बाप के लिए बेटे का फर्ज निभाया. मौके पर पहुंचे बीजेपी नेताओं ने पार्टी के सदस्य रहे रिटायर्ड प्रोफेसर महेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर बीजेपी का झंडा डालकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

Arrah Double Murder: एक साथ जली दंपति की चिता, आरा में तीन बेटियों ने दिया माता-पिता की अर्थी को कंधा

तीनों बेटियों की हो चुकी है शादी

घटना के बाद माता-पिता को देखने के लिए सभी रिश्तेदार पहुंचे. तीनों बेटियां भी आईं. बता दें कि तीनों बेटियों की शादी हो गई है. दो बेटि‍यां महाराष्ट्र के पुणे और एक बेटी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहती है. सोमवार बेटी समेत परिवार के अन्य सदस्य दंपति को फोन लगा रहे थे तो मोबाइल बंद बता रहा था. इसके बाद सोमवार की रात करीब दस बजे उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी. जब पड़ोसी घर पर पहुंचे तो अंदर दंपति के शव पड़े थे. फर्श पर खून बिखरा था.

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से प्रोफेसर दंपति की हत्या की थी और फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. प्रोफेसर महेंद्र सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कल्याण अध्यक्ष सह राजनीति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष थे. उनकी पत्नी पुष्पा सिंह महिला कॉलेज से साइकोलॉजी की रिटायर्ड प्रोफेसर थीं. इस हत्याकांड की जांच भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार की देखरेख में चल रही है.

Arrah Double Murder: एक साथ जली दंपति की चिता, आरा में तीन बेटियों ने दिया माता-पिता की अर्थी को कंधा

हत्या मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. हैरानी की बात यह भी है कि कतीरा स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के जिस मकान में प्रोफेसर दंपति की हत्या हुई है उसमें खनन विभाग के इंस्पेक्टर और जिले के एक ओपी के प्रभारी समेत चार लोग किराएदार रहते हैं. इसके बावजूद किसी को घटना के बारे में पता नहीं चला.

सामने आया है सीसीटीवी फुटेज

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वारदात के दिन संदिग्ध युवक सुबह 9.15 बजे के आसपास हाफ टी-शर्ट में घर पर आया था. घर के बाहर ही परिचित अंदाज में डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह से उसकी बात भी हुई थी. इसके बाद दोपहर सवा तीन बजे वह संदिग्ध फुल टी शर्ट में जाते हुए देखा जा रहा है. मृतक के भाई डॉ. हीरा प्रसाद सिंह ने नवादा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है. घर से दो लाख रुपये नकद, गोदरेज से सोने के गहना, दंपति का मोबाइल आदि चुराने की बात भी कही है.

यह भी पढ़ें- Siwan News: नमाज पढ़कर लौट रहे शख्स को मारी गोली, पुलिस की मुखबिरी करता था, रईस खान पर लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget