एक्सप्लोरर

आरा: मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

उदवंतनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपियों की घर की तलाशी ली जा रही है.

आरा: जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव में दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है. दोनों तरफ से लगभग 30 राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बेहरा गांव के रहने वाले त्रिभुवन सिंह और अजय सिंह के बीच जमीन और गली को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा था.

जान बचाने के लिए घर में दुबके लोग

इसी बात को लेकर दोनों गुट एक बार फिर से आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच तू तू- मैं मैं के बाद मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग हथियार निकाल कर एक दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. इस बीच दोनों ओर से पथराव भी शुरू हो गया. आसपास के लोग भी अपनी जान बचाने के लिए अपने-अपने घरों में दुबक गए. इतने में किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दी.

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची उदवंतनगर थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुट गई है. उदवंतनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपियों की घर की तलाशी ली जा रही है. पुलिस की कार्रवाई में तीन लोग पकड़े गए हैं. गिरफ्तार लोगों की पहचान गिरीश सिंह, अजित सिंह और विनोद सिंह के रूप में की गई है. पुलिस ने मौके से हथियार और गोली भी बरामद किया है.पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के ऊपर एफआईआर दर्ज कराया गया है.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराया एफआईआर

मिली जानकारी के मुताबिक अजय सिंह की पत्नी आरती देवी ने पुलिस के पास दी गई अर्जी में दिनेश सिंह, दशरथ सिंह, त्रिभुवन सिंह, विनोद सिंह, ज्ञानु सिंह, रमुनी सिंह, महंगु सिंह और धनुकधारी सिंह समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरी ओर, धनुकधारी सिंह की पत्नी तेतरी देवी ने जय राम सिंह, अजीत सिंह, पप्पू सिंह, गिरीश सिंह, सतीश सिंह और अजय सिंह समेत 7 लोगों पर एफआईआर किया है. भोजपुर पुलिस दोनों के आवेदन के आधार पर छानबीन कर रही है.

काफी समय से चल रहा था विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव के मैदान में कुछ बच्चे दौड़ने गए थे. इस दौरान कुछ लोगों के बीच वहीं मारपीट शुरू हो गई. यहीं से मामले ने तूल पकड़ लिया और जब यह मामला घरवालों तक पहुंचा तो बात गोलीबारी तक आ पहुंची. ये बात भी सामने आ रही है कि बिजली के तार और रास्ते को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था.

बहरहाल अभी स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है. थाने में दर्ज आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जिले के सीनियर पुलिस अफसरों ने बताया कि कुछ लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है. इनपुट खंगाला जा रहा है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget