एक्सप्लोरर

आरा: अपराधियों ने आपसी विवाद में काम से लौट रहे पत्रकार को मारी गोली

भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पत्रकार नीरज त्रिपाठी के भाईयों का विवाद गांव के कुछ लोगों के साथ है. आपसी विवाद को लेकर ही पत्रकार को गोली मारी गई है.

आरा: कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच जिले में मंगलवार को अपराधियों ने शहजादी माता मंदिर के पास बेलौटी गांव में खबर की कवरेज कर घर लौट रहे 25 वर्षीय पत्रकार नीरज त्रिपाठी को आपसी विवाद में गोली मार दी. गोली लगने की वजह से नीरज गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ऐसे में उन्हें आनन-फानन इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की है.

पत्रकार के परिजनों ने बताया कि नीरज उर्फ विक्की त्रिपाठी खबर की कवरेज कर घर लौट रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली नीरज के पैर में लगी है. मिली जानकारी अनुसार जख्मी पत्रकार नीरज त्रिपाठी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं और एक निजी चैनल में पत्रकार हैं.

घटना के संबंध में भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पत्रकार नीरज त्रिपाठी के भाई पंकज त्रिपाठी और सरोज त्रिपाठी का विवाद गांव के कुछ लोगों के साथ है. 2019 के नवंबर में नागा तिवारी के परिवार में किसी को गोली लगी थी. जिसमें यह लोग अभियुक्त हैं.

उन्होंने कहा कि गांव में आपसी विवाद को लेकर ही पत्रकार को गोली मारी गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पत्रकार की हालत ठीक बताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget