एक्सप्लोरर

Sharda Sinha Health: शारदा सिन्हा के हेल्थ को लेकर बेटे ने दी बड़ी जानकारी, कहा- 'आज नहाय-खाय का दिन है और...'

Sharda Sinha News: अंशुमान सिन्हा ने कहा कि शारदा सिन्हा अभी ठीक हैं. जो होगा वह खुद ही अपडेट देंगे. सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के निधन की खबर को लेकर अंशुमान ने दुख जताया.

Sharda Sinha Health Update: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. फिलहाल उनकी हालत काफी ज्यादा खराब है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. इस बीच मंगलवार (05 नवंबर) की सुबह उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक पर लाइव आकर बड़ी जानकारी दी. कहा कि मां ठीक हैं. मैंने दूर से बोलकर देखा तो उनकी आंख की पुतली थोड़ी सी हिली. मुझे लगा कि वो अंदर से लड़ रही हैं. 

अंशुमान ने कहा कि छठ का वक्त है. आज नहाय खाय का दिन है और हम सब मां के गाने सुन-सुन के पर्व मनाते थे. ये ठानिए कि छठ का हर जो डाला है उसमें एक दुआ मां के लिए हो. कुछ प्रसाद मां के लिए हो. उन्होंने जो सेवा दी है उसका सम्मान करिए. 

पीएम मोदी ने किया था फोन... हालचाल जाना

अंशुमान सिन्हा ने कहा, "लगातार फोन बज रहा है. हम सब इस बात से ज्यादा परेशान हैं कि गलत खबर आ रही है. अभी शारदा जी वेंटिलेटर पर हैं. मेरी मुलाकात हुई है और वो अभी लड़ रही हैं. डर जरूर बना हुआ है लेकिन वो अभी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया था. उन्होंने मां का हालचाल जाना. मुझसे बात की. एम्स के डायरेक्टर से बात की. उन्होंने मुझसे पूछा कि शारदा जी कैसी हैं? मैंने उनको सारी जानकारी दी. इस पर उन्होंने कहा कि छठी मैया कृपा करेंगी. आप संयम बनाकर रखें. उन्होंने मुझे हौसला दिया. खुशी हुई." 

अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक लाइव में कहा, "कल रात मैंने मां की आंख को बंद देखा था तो थोड़ा घबराया जरूर था. अभी आंख थोड़ी खुली थी. आंखों की जो पुतली होती है तो वह थोड़ी हिली है. मैंने डॉक्टर से पूछा कि क्या मैं इनसे बात करूंगा तो सुनेंगी? तो डॉक्टर ने कहा कि आप बात करें. तो मैं मां के पास गया कि प्रधानमंत्री जी का फोन आया था. सुन रही हैं? आप चिंता मत करिए. दूर से बोलकर देखा तो उनकी आंख की पुतली थोड़ी सी हिली. मुझे लगा कि वो अंदर से लड़ रही हैं."

जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं शारदा सिन्हा

उधर दूसरी ओर सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के निधन की खबर को लेकर अंशुमान ने दुख जताया. कहा कि आप लोग पॉजिटिव न्यूज़ की तरफ रहिए. गलत न्यूज़ को मत देखिए. कुछ लोग मेरी जानकारी में हैं जिनको गलत न्यूज़ फैलाने में मजा आता है. ये वक्त निगेटिव न्यूज़ फैलाने का नहीं है. वो (शारदा सिन्हा) जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं. जो होगा मैं खुद अपडेट दूंगा. मां अभी हैं और वो लड़ रही हैं.

यह भी पढ़ें- वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं शारदा सिन्हा, पीएम मोदी ने लगाया बेटे को फोन, जानें क्या हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget