एक्सप्लोरर

एंबुलेंस विवाद में घिरे BJP के एक और सांसद, पप्पू यादव की 'सेना' ने खोला मोर्चा, जानें- क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि उनके द्वारा अस्पताल प्रबंधन को एंबुलेंस सौंपे जाने के बाद एंबुलेंस चलाने और मेंटेनेन्स की जिम्मेवारी अस्पताल प्रबंधन की होती है. पप्पू यादव ओछी राजनीति कर रहे हैं. उनके घर में तो खुद ही दस एंबुलेंस और वेंटीलेटर पड़े हुए हैं.

अररिया: बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी, केंद्रीय मंत्री और सांसद अश्विनी कुमार चौबे के बाद अब अररिया के बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह का नाम एंबुलेंस विवाद से जुड़ गया है. जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के निजी सचिव अजय जायसवाल ने मंगलवार को पूर्व सांसद के फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने रानीगंज रेफरल अस्पताल में सांसद निधि से खरीदे गए एंबुलेंस के बदहाल अवस्था की फ़ोटो शेयर की और सांसद पर सवाल खड़े किए.

जनता के पैसों को बर्बाद करने का लगाया आरोप 

अस्पताल कैंपस में धूल फांकते एंबुलेंस की फोटो शेयर करते हुए पप्पू यादव के निजी सचिव अजय जायसवाल ने लिखा, " बीजेपी में एक से बढ़कर एक नवरत्न हैं. एक सांसद एंबुलेंस की चोरी करता है और ऊपर से लॉबिंग कर सेवक को फंसा देता है. एक सांसद ये भी हैं, जिनके सांसद निधि का एंबुलेंस रानीगंज रेफरल अस्पताल(अररिया) में धूल फांक रहा है. ये एंबुलेंस अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह के एमपी फंड से है, जो रानीगंज में सड़ रहा है. आखिर जनता की गाढ़ी कमाई का इस तरह के दुरुपयोग के लिए जिम्मेवार कौन है?"

पप्पू यादव के निजी सचिव द्वारा अररिया सांसद पर सवाल उठाए जाने के बाद बीजेपी नेता रौशन यादव रवि मैदान में उतरे और सांसद पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने ने फेसबुक पोस्ट कर लिखा, " पप्पू यादव तो जेल में हैं, मैं उनके नादान सलाहकार को कहना चाहता हूं कि प्रॉपर होमवर्क करें. जिस एंबुलेंस का फोटो पप्पू यादव के आईडी से पोस्ट हुआ है, वो सांसद ने अपने पहले कार्यकाल में अररिया के सभी पीएचसी को सौंप दिया था. सभी एंबुलेंस दस साल से ज्यादा चले. अब मेंटेनेन्स की सारी जिम्मेदारी हॉस्पिटल की होती है. इसमें सांसद कहां से जिम्मेदार हैं? बेहतर होगा अब भी पप्पू यादव जी सकारात्मक राजनीति करें."

बीजेपी सांसद ने दी ये प्रतिक्रिया

इधर, इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि उनके द्वारा अस्पताल प्रबंधन को एंबुलेंस सौंपे जाने के बाद एंबुलेंस चलाने और मेंटेनेन्स की जिम्मेवारी अस्पताल प्रबंधन की होती है. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि उन्होंने एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग को सौंपा है, ऐसे में सारी जवाबदेही विभाग की है. उन्होंने पप्पू यादव के पोस्ट को ओछी राजनीति करार देते हुए कहा कि उनके घर में तो खुद ही दस एंबुलेंस और वेंटीलेटर पड़े हुए हैं.

उन्होंने पप्पू यादव पर हमला करते हुए कहा कि जब वे इतने लोकप्रिय हैं तो क्यों नहीं एमपी और एमएलए बन गए? वह गलत और ओछी राजनीति करते हैं और दूसरों की लोकप्रियता से घबराते हैं. उन्होंने पप्पू यादव को हत्यारा करार दिया. वहीं, एंबुलेंस के हाल का जिम्मेवार अस्पताल प्रबंधन और सीएस को ठहराया.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: गंगा नदी में शव मिलने के बाद कम हुई मछली की बिक्री, मछुआरों ने कहा- बहुत नुकसान हो रहा है

तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को बनाया कोविड केयर सेंटर, सरकार से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget