एक्सप्लोरर

सरकार की नीतियों से नाराज बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन 14 सितंबर से करेगा अनिश्चितकालीन चक्का जाम

उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशों में टैक्स में राहत दिया गया, लेकिन बिहार में कोई राहत नहीं मिला. नए कानून में सभी राज्यों ने सुधार किया, लेकिन बिहार सरकार ने कोई सुधार नहीं किया गया.

कैमूर: बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह सोमवार को कैमूर पहुंचे, जहां उन्होंने 20 सूत्री मांगों को लेकर 14 सितंबर से होने वाले अनिश्चितकालीन चक्का जाम के लिए ट्रक मालिकों से समर्थन मांगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भानू शेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार सरकार बिहार के ट्रक मालिकों को एटीएम कार्ड समझती है.

उन्होंने कहा, " सभी प्रदेशों में टैक्स में राहत दिया गया लेकिन बिहार में कोई राहत नहीं मिला. नए कानून में सभी राज्यों ने सुधार किया, लेकिन बिहार सरकार ने कोई सुधार नहीं किया गया. बिहार को छोड़कर सभी राज्यों में डीजल का दाम आठ से नौ रुपये प्रति लीटर कम है, लेकिन बिहार में ट्रक मालिकों को एटीएम कार्ड समझा जाता है कि, एटीएम का कार्ड डालो और पैसा निकाल लो."

उन्होंने कहा, " सरकार की ओर से ट्रक मालिकों को कोई सुविधा और प्रोत्साहन नहीं मिला. ट्रक मालिक को पुलिस, परिवहन और खनन तीनों विभाग के लोग लूट रहे हैं. हम ओवरलोड चलना नहीं चाहते हैं, लेकिन यह लोग हम लोगों को ओवरलोड चलवा कर लूटते हैं. सालाना टैक्स जितना सरकार को मिलता है, उससे अधिक सरकार को अवैध कमाई आता है."

उन्होंने कहा, " ट्रकों को इंट्री कराने वाले मोटी-मोटी सोने की चेन पहन लेते हैं. सरकारी कर्मचारी और सरकारी बाबू दिन पर दिन करोड़पति हो रहे हैं. ये लोग बड़े-बड़े शहरों में जमीन खरीद रहे हैं और ट्रक मालिक रो रहे हैं. ट्रक मालिकों के पास बच्चों के पढ़ाने भर पैसे नहीं रह गए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री का क्या यही नियम है कि ट्रकों को ओवरलोड चलवा कर बिहार के करोड़ों का पुल तुड़वा देते हैं."

उन्होंने कहा, " यह कैसा विकास है, 15 साल से मनमानी व्यवस्था हो गई है. त्रस्त होकर बिहार सरकार के दमनात्मक रवैये की वजह से हम लोगों ने एकजुट होकर 14 सितंबर को सुबह 6 बजे से अनिश्चितकालीन ट्रकों का चक्का जाम करेंगे. हमें सरकार से अब उम्मीद नहीं रह गई है. इसलिए हम मीडिया के पास आए हैं कि हमें न्याय मिले. हमारी 20 मांगे हैं जब तक सभी मांगे पूरी नहीं होती है तबतक हमलोग अपना फैसला वापस नहीं लेंगे."

उन्होंने बताया कि हमने चीफ सेक्रेटरी और परिवहन विभाग के सभी पदाधिकारियों से स्टेट लेवल पर बात की लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला. हमने पहले भी चक्का जाम करने का प्रयास किया था, लेकिन आश्वासन देकर हमें रुकवा दिया गया. फिर भी मांगें पूरी नहीं हुईं. ऐसे में हम लोग फिर से चक्का जाम के लिए मजबूर हो गए हैं. बिहार के सभी जिलों से हमें समर्थन मिला है और हमारा चक्का जाम सफल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget