एक्सप्लोरर

परिजनों के इनकार से नाराज प्रेमी युगल ने आग लगाकर की आत्महत्या, 15 दिन बाद मृतका की होने वाली थी शादी

घटना की सूचना पाकर एसडीओ, स्थानीय थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी फायरब्रिगेड की गाड़ी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन दोनों की झुलझने से मौत हो चुकी थी.

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को चौकाने वाली घटना सामने आयी है. घटना जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के चिल्ड्रेनपार्क के पास की है, जहां प्रेमी युगल ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. दरअसल, एसडीओ आवास के सामने स्थित सरकारी जमीन पर वर्षों से कई लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं.

इस दौरान झोपड़पट्टी में रहने वाली लक्ष्मी को अपने पड़ोसी उत्तम राउत से प्यार हो गया. लंबे समय से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं थीं. इसी बीच लक्ष्मी की शादी परिवार वालों ने दूसरी जगह तय कर दी. पंद्रह दिनों बाद लक्ष्मी की शादी बेगूसराय जिले में रहने वाले लड़के से होने वाली थी.

ऐसे में प्रेमी युगल ने अपने-अपने परिजनों को सारी सच्चाई बताई और उनकी शादी करा देने की गुहार लगाई. लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए, जिसके बाद प्रेमी युगल ने खुद को आग के हवाले कर दिया. इधर, आसपास रहने वाले लोगों ने जैसे ही झोपड़ी में आग जलता देखा, उन्होंने आननफानन उसे पानी से बुझाया. लेकिन तब तक दोनों की झुलसने से मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना पाकर एसडीओ, स्थानीय थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी फायरब्रिगेड की गाड़ी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन दोनों की झुलझने से मौत हो चुकी थी. ऐसे में पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच की बात कह रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget