एक्सप्लोरर

Anand Mohan: तेजस्वी यादव के सवाल आनंद मोहन को गुजरा नागवार, अपने अंदाज में दिए चुन चुनकर जवाब

Anand Mohan attacks Tejashwi Yadav: आनंद मोहन ने एनडीए उम्मीदवार मनोरमा देवी के लिए प्रचार करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यादव नौकरी वितरित करने में देरी के लिए जिम्मेदार हैं.

Anand Mohan: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने गया जिले की बेलागंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में एनडीए की प्रत्याशी मनोरमा देवी के समर्थन में शनिवार को प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनसे आप क्या ही उम्मीद कर सकते हैं, वह सिर्फ भैंस, गोबर और लाठी की ही बात करेंगे.

आगे उन्होंने कहा कि मैं एक बात बता दूं कि मालिक चाचा है और नौकरी भतीजा बांट रहा है. मुख्यमंत्री कोई और है, लेकिन नौकरी कोई और बांट रहा है, वह किसको बेवकूफ बना रहे हैं. जिन विभागों में नौकरी बंटने में देरी हुई, वह शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग था जो उन्हीं के जिम्में आता था. उसी की सूची तैयार नहीं थी, इसलिए नौकरी बांटने में देरी हुई.

निशाने पर आरजेडी

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "सीएम नीतीश कुमार के संदेश पर आज मैंने बेलागंज विधानसभा सीट पर प्रचार किया है. बेलागंज समेत पूरा बिहार बदलाव के मूड में है और इस बार का उपचुनाव आगे की दिशा तय करेगा और यह बताएगा कि कल का बिहार किस रास्ते पर जाएगा."

उन्होंने आगे कहा, "मैं समझता हूं कि तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना मन बना लिया है और इन चारों सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों की जीत होगी. कोई भी अंधे युग में वापस नहीं जाना चाहेगा. यहां की जनता फिर से पलायन, फिरौती, अपहरण, रंगदारी, उग्रवाद और नरसंहार के दौर को नहीं देखना चाहेगी."

2025 में एनडीए की जीत का दावा

वहीं, पूर्व सांसद ने साल 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि निश्चित तौर पर 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार में वापसी होगी. सभी चाहते हैं कि विकास का काम बिहार में जारी रहे. बता दें कि बेलागंज समेत बिहार की चारों विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे.

ये भी पढे़ं: Osama Shahab: बेलागंज में ओसामा शहाब के भाषण के बीच में युवक की क्यों हुई जमकर पिटाई? मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget