एक्सप्लोरर

Anand Mohan: 'यह उनके साथ अन्याय है', पूर्व PM चंद्रशेखर को लेकर आनंद मोहन की बड़ी मांग, कहा- संसद में उठेगा मुद्दा

Anand Mohan News: कई मुद्दों को लेकर गुरुवार को पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन ने मीडिया से बातचीत की. वहीं, इस दौरान पूर्व पीएम चंद्रशेखर को लेकर बड़ा बयान दिया.

Anand Mohan: पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन जेल से छूटने के हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं. वहीं, गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पूर्व पीएम चंद्रशेखर को लेकर बड़ी मांग की. उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज थे. जिन लोगों को अब तक भारत रत्न मिला है, वे महान हैं और मैं उन सभी का सम्मान करता हूं. हालांकि, मुझे लगता है कि चंद्रशेखर का योगदान किसी से कम नहीं है. उन्हें अब तक भारत रत्न नहीं मिला है और यह उनके साथ अन्याय है. लवली आनंद संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगी.

उन्नाव बस दुर्घटना पर बोले आनंद मोहन 

वहीं, उन्नाव बस दुर्घटना पर बात करते हुए आनंद मोहन सिंह ने कहा कि मैं और लवली आनंद कल झारखंड के देवघर में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. अचानक हमें उन्नाव में हुई दुर्घटना के बारे में बताया गया. 18 लोगों की मौत हो गई. पीड़ित हमारे लोकसभा क्षेत्र से थे. इसलिए हम उन्नाव आए हैं. जिले के अधिकारी हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं. हम सीएमओ के साथ भी समन्वय कर रहे हैं.

उन्नाव में हुई थी भीषण सड़क दुर्घटना

बता दें कि डबल डेकर बस बुधवार को बिहार के शिवहर से राजधानी दिल्ली जा रही थी. इस बीच, जैसे ही बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना इलाके में हवाई पट्टी पर पहुंची, वह दूध के टैंकर से टकरा गई. इससे यह हादसा हो गया. हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 19 यात्री घायल हो गए. इसमें घटना में लगभग 15 से ज्यादा लोग बिहार के थे. वहीं, इस हादसे में 20 लोग ऐसे थे जो बाल-बाल बच गए.

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: नीट मामले में CBI को मिली बड़ी सफलता, आरोपी रॉकी को दबोचा, पटना के कोर्ट में हुई पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget