एक्सप्लोरर

Anand Mohan Parole: पैरोल पर बाहर आए आनंद मोहन ने होने वाली बहू के बारे में सब बताया, परमानेंट रिहाई को लेकर दिया ये बयान

Anand Mohan News: पैरोल पर बाहर आए पूर्व सांसद आनंद मोहन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. इसमें उन्होंने बेटे की शादी से लेकर अपनी परमानेंट रिहाई तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है.

पटना: पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. गुरुवार (20 अप्रैल) को एक चैनल से बात करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि वह 15 दिनों के लिए सहरसा मंडल कारा से पैरोल पर बाहर आए हैं. उन्होंने अपने बेटे की सगाई और परमानेंट रिहाई तक पर बात की. अपनी परमानेंट रिहाई को लेकर उन्होंने अहम बयान दिया.

दरअसल, आनंद मोहन के बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद की सगाई 24 अप्रैल को पटना में है. शादी तीन मई को देहरादून में होने वाली है. बेटे केी रिंग सेरेमनी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है जैसी होनी चाहिए. तैयारी में कहीं कोई कमी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि बेटी की शादी की जिम्मेदारी पिता की होती है, लेकिन बेटे की शादी में वो थोड़ा रिलैक्स महसूस कर रहे हैं.

'पढ़ी-लिखी और डॉक्टर है होने वाली बहू'

अपनी होने वाली बहू को लेकर आनंद मोहन ने कहा कि होने वाली बहू पढ़ी-लिखी और संस्कारी परिवार से हैं. जयपुर में हैं और चिकित्सक हैं. उन्होंने कहा कि जब ये सारी जानकारी उनके पास आई तो उन्हें काफी अच्छा लगा और उन्होंने रिश्ते के लिए हामी भर दी. वे खुद भी बेटे के लिए ऐसा ही रिश्ता चाहते थे. उन्होंने कहा कि वे दहेज के खिलाफ हैं. बिना दहेज के शादी कर रहे हैं. 

अपनी परमानेंट रिहाई पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह खबर मीडिया के जरिए उन्हें पता चला है. फिलहाल तो वे बेटे की सगाई के लिए 15 दिनों के पैरोल पर बाहर आए हैं. पूरी तरह उनके बाहर आने की खबर से उनके समर्थकों में होने वाली खुशी पर उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक है. उन्हें इसका लंबा इंतजार रहा है और उनके समर्थकों के संघर्ष और समर्थन की वजह से ही वे जिंदा हैं. 

इसे भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के हर जिले में अब खुलेगा साइबर थाना, 44 DSP समेत 600 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget