एक्सप्लोरर

Watch: पैरोल पर सहरसा जेल से बाहर निकले आनंद मोहन, गेट पर पहले से ही जुट गए थे बाहुबली के समर्थक

Anand Mohan Parole 15 Days: आनंद मोहन पहले ही निकलने वाले थे लेकिन अदालती कार्य पूरा नहीं हो सका था. आज दोपहर करीब 12:45 के आसपास वो बाहर निकले हैं.

पटनागोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैया की हत्या मामले में सजा काट रहे आनंद मोहन आज शुक्रवार को सहरसा जेल से बाहर निकले. उनके निकलने से पहले जेल के गेट के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी थी. बिहार के जेल आईजी ने उन्हें 15 दिनों की पैरोल देने से संबंधित आदेश दे दिया था. पूरी तैयारी भी हो गई थी लेकिन अदालती कार्य पूरा नहीं हो सका था जिसके चलते आज दोपहर करीब 12:45 बजे आनंद मोहन जेल से बाहर निकले.

आनंद मोहन क्यों आ रहे हैं?

सात नवंबर को आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की रिंग सेरेमनी है. इसी में पैरोल पर आनंद मोहन बाहर आ रहे हैं. रिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा कई वीआईपी को भी आमंत्रित किया गया है. बताया जाता है कि जिस लड़के से शादी होगी वह मुंगेर का रहने वाला है. मार्च में शादी होगी. आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद पटना हाई कोर्ट की वकील हैं.

पहले ही आने वाले थे आनंद मोहन

शुक्रवार की दोपहर जब आनंद मोहन जेल से बाहर निकले तो उनका जोरदार स्वागत किया जाने लगा. लंबे समय तक जेल में रहने और पहली बार पैरोल पर बाहर आने के कारण इंटरनेट मीडिया पर बुधवार से ही इसको लेकर चर्चा जारी है. फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह बबलू ने कहा कि पैरोल से हमलोग ज्यादा खुश नहीं हैं. हालांकि 15 दिन के लिए भी निकले हैं तो खुशी की बात है. उनके चाहने वालों में खुशी है. पैरोल का जो भी नियम है उसका पालन करेंगे. बेटी की शादी में एक पिता की जो भूमिका होती है वो आनंद मोहन निभाएंगे.

Watch: पैरोल पर सहरसा जेल से बाहर निकले आनंद मोहन, गेट पर पहले से ही जुट गए थे बाहुबली के समर्थक 

पत्नी लवली आनंद भी पहुंचीं

आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद  भी सहरसा जेल गेट पर मौजूद थीं. पति के बाहर आने का वो भी इंतजार करती दिखीं. आनंद मोहन के जेल से बाहर निकलते ही सबके चेहरे पर खुशी थी. जेल से निकलने के बाद वो सबसे पहले अपनी मां गीता देवी से मिलने पहुंचे. अब वो पारिवारिक समारोह की तैयारी में जुटेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'भाई बिहार में पाकिस्तान मत बनाओ', उर्दू नियुक्तियों को लेकर BJP का सीएम नीतीश कुमार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget