एक्सप्लोरर

Bihar News: कम किराए और तेज रफ्तार के साथ बिहार में आई गरीबों की राजधानी, जानें अमृत भारत की पूरी डिटेल्स

Amrit Bharat train: राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस रोजाना चलेगी. यह विशेष ट्रेन राजेंद्र नगर से सुबह 11:45 बजे खुलेगी. जानिए कितना है किराया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी में चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात बिहारवासियों को दी. उन्होंने वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखा कर पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से इसे रवाना किया. इन चार ट्रेनों में राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली, दरभंगा-गोमतीनगर, मालदा टाउन-गोमतीनगर और बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार शामिल हैं.

130 किमी/घंटा की गति से चलेगी ट्रेन

यह ट्रेनें 130 किमी/घंटा की गति से चलेंगी और इनमें चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइटिंग, बायो-वैक्यूम वॉशरूम और सीसीटीवी निगरानी जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी. राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस रोजाना चलेगी. यह विशेष ट्रेन राजेंद्र नगर से सुबह 11:45 बजे खुलेगी और पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन शाम 04:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मालदा टाउन और गोमतीनगर के बीच चलाई जाएगी. भागलपुर-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन भागलपुर से सुबह 11.45 बजे रवाना होगी, जो सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, मानपुर, गयाजी, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्याधाम, अयोध्या कैंट होते हुए गोमतीनगर पहुंचेगी.

मात्र 560 रुपये लगेगा किराया

पटना और नई दिल्ली के बीच शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन न केवल सस्ती है, बल्कि सुविधाओं के मामले में भी बेहद खास है. मात्र 560 रुपये का किराया देने वाली यह ट्रेन 31 जुलाई से नियमित सेवा देगी. इससे आम लोगों को काफी राहत मिली है. 

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 22 कोच हैं, जिनमें 11 सामान्य, 8 स्लीपर, 1 पेंट्रीकार और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं. हर सीट पर वंदे भारत स्तर की सुविधाएं जैसे बॉटल होल्डर, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल होल्डर उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को सामान्य किराए में भी प्रीमियम अनुभव मिल रहा है.

ट्रेन में ऐसी नहीं है, लेकिन आरामदायक

हालांकि इस ट्रेन में ऐसी नहीं है, लेकिन नॉन एसी ये ट्रेन मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लिए आरामदायक यात्रा प्रदान करने वाली है. ये बहुत आरामदायक है और इसमें दी जाने वाली सुविधाएं बहुत अच्छी हैं. 

ये भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का BJP नेता पर सनसनीखेज आरोप, 18 साल पुराने मर्डर की खोल दी फाइल, मचेगा सियासी भूचाल!

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget