एक्सप्लोरर

बीजेपी और मुकेश सहनी पर भारी पड़े अमर पासवान, 10 करोड़ की जमीन के मालिक हैं, पंजाबी लड़की से किया है प्रेम विवाह

अमर पासवान दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के बेटे हैं. सात बहन और दो भाइयों में अमर पासवान छोटे भाई हैं. अमर पासवान करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. क्रिकेट के बहुत शौकीन हैं

Amar Paswan Wins Bochahan Seat: बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ चुका है. आरजेडी के प्रत्याशी अमर पासवान (RJD Amar Paswan) ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. पहले राउंड में बीजेपी से बेबी कुमारी आगे निकलीं लेकिन दूसरे राउंड से पिछड़ती चली गईं. मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की पार्टी तीसरे स्थान पर बनी रही. जानिए अमर पासवान के बारे में जो इस उपचुनाव में बीजेपी और मुकेश सहनी पर भारी पड़े. उनकी कितने की संपत्ति है और कहां तक पढ़ाई की है.

अमर पासवान दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के बेटे हैं. सात बहन और दो भाइयों में अमर पासवान छोटे भाई हैं. अपने पिता के गुजर जाने के बाद इन्होंने मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी का साथ छोड़ कर आरजेडी का दामन थाम लिया था. अमर पासवान के पिता मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था.

संघर्षों से भरी है मुसाफिर पासवान की जिंदगी

अमर पासवान के पिता मुसाफिर पासवान की जिंदगी संघर्षो से भरी थी. जिंदगी की शुरुआती दौर में मुसाफिर पासवान मुजफ्फरपुर के नारायणपुर में मजदूरी करते थे. इसके बाद उन्हें मुंशी का काम मिल गया. फिर मुसाफिर पासवान पीछे मुड़कर नहीं देखें. मुसाफिर पासवान ने अपार संपत्ति अर्जित कर ली और 90 के दशक में समता पार्टी से जुड़कर राजनीति में कदम रख दिया. इसके बाद वह आरजेडी के टिकट पर दो साल के लिए विधायक बने लेकिन फिर से हुए चुनाव में हार गए. साल 2019 में फिर से जीत हासिल कर वह विधायक बने लेकिन उनका निधन हो गया जिसके कारण वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके.

करोड़ों के मालिक हैं अमर पासवान

अमर पासवान करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. इन्होंने एमबीए की पढ़ाई भी की है. इनकी पत्नी ने भी एमबीए किया है. इन दोनों ने प्रेम विवाह किया है. इनकी पत्नी पंजाबी घर से हैं. अमर पासवान के पास 10 करोड़ तो पत्नी के नाम पर 31 लाख की जमीन है.

अमर पासवान पर किसी भी प्रकार का अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. इनके पास 50 लाख रुपये की आवासीय जमीन है. अमर पासवान के पास 28.40 लाख और पत्नी के पास 1.35 लाख रुपये कैश हैं. बता दें कि अमर पासवान क्रिकेट के बहुत शौकीन हैं जिसकी चर्चा तेजस्वी यादव भी कर चुके हैं. दोनों ने एक साथ क्रिकेट भी खेला है.

यह भी पढ़ें- 

Exclusive: बिहार की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव! सुशील कुमार मोदी को फिर से बनाया जा सकता है प्रदेश का उपमुख्यमंत्री

Jitan Ram Manjhi on Ram: 'राम भगवान नहीं हैं' वाली टिप्पणी से नाराज है बीजेपी, मांझी की आस्था पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget