एक्सप्लोरर

Exclusive: बिहार की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव! सुशील कुमार मोदी को फिर से बनाया जा सकता है प्रदेश का उपमुख्यमंत्री

नीतीश कुमार जब से नालंदा घूम रहे हैं और जिस तरीके से चर्चा कर रहे हैं उसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. नीतीश कुमार यह कह चुके हैं कि वो सुशील मोदी को मिस करते हैं.

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) फिर से प्रदेश की राजनीति में लौट सकते हैं. उन्हें दोबारा बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. एबीपी न्यूज को सूत्रों के हवाले से इस बड़ी खबर की जानकारी हाथ लगी है. इसको लेकर जब एबीपी न्यूज के सीनियर एडिटर प्रकाश कुमार ने सुशील कुमार मोदी से शुक्रवार को बात की तो सीधे मना नहीं किया. कहा कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई सूचना या जानकारी नहीं मिली है. इस बारे में जो कुछ भी है वो शीर्ष नेतृत्व ही जानता है.

क्यों हो रही इसकी चर्चा?

आपको बता दें कि बिहार में इस बात को लेकर इसकी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि नीतीश कुमार जब से नालंदा घूम रहे हैं और जिस तरीके से चर्चा कर रहे हैं उसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि उन्हें उप राष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी की तरफ से ऑफर मिला है या नहीं. हालांकि यह बात बिल्कुल तय है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: SSG में 'सेटिंग' के कारण एंट्री है नीतीश की सुरक्षा में चूक का कारण! पढ़ें- कैसे CM को सुरक्षित रखती है पुलिस

ऐसे में किस जगह पर गड़बड़ी है या कहां मिसिंग है उसे फिर से जोड़ने की कोशिश हो रही है. बीजेपी का एक पक्ष ये चाहता है कि सुशील कुमार मोदी की वापसी हो, क्योंकि जो ये अनबन है या जिस तरीके की खबरें आ रही हैं उसे ठीक किया जा सके. वहीं, बीजेपी 2024 तक किसी तरह से नीतीश कुमार के साथ ही रहना चाहती है. ऐसे में वो नहीं चाहती है कि किसी तरह से गठबंधन में तोड़ हो सके. क्योंकि 2024 में लोकसभा का चुनाव है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ये कभी नहीं चाहेंगे कि केंद्र में उनकी सरकार में किसी तरह की बाधा हो. वो बिहार में जितनी सीटें जीत सकते हैं वो नीतीश कुमार के साथ रहकर ही हो सकता है. बीजेपी के ज्यादातर नेता भी इसी के पक्ष में हैं.

सुशील मोदी को मिस करते हैं नीतीश कुमार

वहीं दूसरी ओर कई बार ऐसे सवाल भी उठे हैं कि बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा, लेकिन इसको लेकर भी कोई टोकने वाला नहीं है. ऐसा महसूस किया जा रहा है कि बिहार में बीजेपी का कोई एक ऐसा नेता नहीं है जो सबको ठीक से लेकर चल सके या कंट्रोल कर सके. नीतीश कुमार खुद भी यह कह चुके हैं कि वो सुशील कुमार मोदी को मिस करते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील मोदी का 'रामबाण', बिना नाम लिए जीतन राम मांझी पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget