एक्सप्लोरर

Pushpa 2: बिहार में रिलीज नहीं होगी पुष्पा-2? ट्रेलर लॉन्चिंग में जुटी लाखों भीड़, अब BJP का प्रदर्शन शुरू

Film Pushpa-2: पटना के गांधी मैदान में बीते 17 नवंबर को ही फिल्म पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च किया गया था. अब हंगामा शुरू हो गया है. मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है.

BJP Protest Against Film Pushpa-2: फिल्म पुष्पा-2 के रिलीज से पहले बिहार की राजधानी पटना में विरोध शुरू हो गया है. सवर्ण क्रांति सेना के अध्यक्ष और बीजेपी के नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने बीते सोमवार (18 नवंबर) को फिल्म का पोस्टर जलाकर विरोध किया. विरोध का कारण फिल्म का एक सीन है. इसे हटाने की मांग की जा रही है. चेतावनी दी गई है कि अगर नहीं हटाया गया तो बिहार में फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. 

किस बात को लेकर जताई गई आपत्ति?

दरअसल विवाद का कारण बना है कि अल्लू अर्जुन का एक रूप जिसमें वह मां काली के रूप में अर्धनारीश्वर के रूप में दिख रहे हैं जिससे कुछ हिंदू संगठन के सदस्यों ने आपत्ति जता दी है. आपत्ति जताते हुए यह कहा गया है कि यह हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना है. बॉलीवुड की फिल्म हो या फिर साउथ की फिल्म हो हमेशा से हिंदुओं के देवी-देवताओं के साथ खिलवाड़ किया गया है.

मुकदमा दर्ज करने की कही गई बात

विरोध-प्रदर्शन के साथ दूसरी ओर मुकदमा करने की चेतावनी दी गई है. कहा गया है कि अगर इस दृश्य को फिल्म से नहीं हटाया गया तो फिल्म के डायरेक्टर और फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. कृष्ण सिंह कल्लू ने अपने समर्थकों के साथ फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन की तस्वीर को जलाते हुए सोमवार को विरोध जताया.

बता दें कि पटना के गांधी मैदान में बीते 17 नवंबर को ही फिल्म पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च किया गया था. ट्रेलर के लॉन्चिंग के मौके पर गांधी मैदान में खचाखच भर गया था. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी. अब जब ट्रेलर लॉन्च हो गया है तो फिल्म के रिलीज से पहले भारी विरोध शुरू हो गया है.

यह भी पढ़ें- Pushpa The Rule-Part 2: बिहार में ‘पुष्पा द रूल-पार्ट 2’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट सक्सेस, फिल्म को लेकर क्या बोले विजय सिन्हा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget