एक्सप्लोरर

Pushpa 2 Trailer: पुष्पा 2 ट्रेलर कार्यक्रम में भोजपुरी में हाल पूछ रश्मिका ने पटना का जीता दिल, कहा- 'आई लव यू'

Actress Rashmika Mandana: पटना के गांधी मैदान में पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च पर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मौजूद रहे. रश्मिका ने भोजपुरी में फैंस का हाल जाना.

Pushpa 2 Trailer: बिहार के लिए आज (17 नवंबर) ऐतिहासिक दिन रहा. लंबे वक्त से बिहार में फिल्म सिटी की मांग हो रही है और बिहार सरकार ने इसको लेकर पहल भी शुरू कर दिया है. आज राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ब्लॉकबस्टर साउथ मूवी पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया. ट्रेलर रिलीज के मौके पर राजधानी पटना में फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मौजूद रहे. इस दौरान रश्मिका मंदाना ने पटना के लोगों का भोजपुरी अंदाज में अभिनंदन किया. इतना ही नहीं, मंच से जाते-जाते उन्होंने 'आई लव यू' कह कर अलविदा लिया.

'पटना वालों के सामने आज पुष्पा झुकेगा'

सबसे पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने पटना के लोगों को नमस्ते कहकर स्वागत किया. उन्होंने भोजपुरी अंदाज में लोगों से पूछा 'का हाल बा'? यह सुन फैंस उत्साहित हो गए. रश्मिका मंदाना यही नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि 'सब ठीक बानू' और जोर से हंसने लगीं. उन्होंने आगे कहा कि मैं पुष्पा की श्रीवल्ली आप सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं. आप लोग जरूर जरूर 5 दिसंबर को मूवी देखिएगा. 

वहीं, इस दौरान अल्लू अर्जुन ने कहा कि 'पुष्पा झुकेगा नहीं लेकिन पटना वालों के सामने आज पुष्पा झुकेगा. उन्होंने पटना में फैंस की भारी भीड़ देखकर झुककर अभिनंदन किया. अल्लू अर्जुन ने कहा मेरी हिंदी इतनी अच्छी नहीं है, लेकिन आप लोग का मैं धन्यवाद देता हूं.

गांधी मैदान में जुटा फैंस का हुजूम 

बता दें कि पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान कई अन्य प्रोडक्शन से जुड़े सदस्य भी आज राजधानी पटना में मौजूद रहे. पटना के गांधी मैदान में लाखों की संख्या में लोग फिल्म के ट्रेलर देखने पहुंचे थे. वहीं, इस दौरान सुरक्षा को लेकर भी पुख्ते इंतजाम किए गए थे.

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 Trailer: पटना में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक झलक को लेकर फैंस हुए बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget